अमेरिका ने लगाई पासपोर्ट बनाने पर रोक, कोरोना संक्रमण रोकने के लिए उठाया कदम

अमेरिका ने लगाई पासपोर्ट बनाने पर रोक, कोरोना संक्रमण रोकने के लिए उठाया कदम

अमेरिका ने लगाई पासपोर्ट बनाने पर रोक, कोरोना संक्रमण रोकने के लिए उठाया कदम
Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: April 4, 2020 11:52 am IST

वॉशिंगटन। अमेरिका अपने नागरिकों को विदेश यात्रा न करने की सलाह दे रहा है, कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए अमेरिका ने लॉकडाउन से इनकार किया है। वहीं अब पासपोर्ट बनाने पर रोक लगा दी है, केवल उन्हीं लोगों को अब पासपोर्ट जारी हुआ करेंगे जिनके सामने ज़िंदगी और मौत जैसे इमरजेंसी स्थिति पैदा हुई हो।

ये भी पढ़ें:अमेरिकी पत्रकार का काटा था सिर, पाक जेल से जल्द रिहा हो सकता हैं खूंखार आतंकी

बता दें कि अमेरिका के सामने कोरोना वायरस के कहर का फिलहाल कोई जवाब नहीं है, इसके बावजूद अमेरिका ने लॉकडाउन का ऐलान नहीं किया है। लेकिन अमेरिका अपनी जनता को दूसरे देशों की यात्रा करने से रोकने की कोशिश कर रहा है ताकि कोरोना के संक्रमण को रोका जा सके। अमेरिकी प्रशासन ने तय किया है कि अब केवल उन्हीं की पासपोर्ट की प्रक्रिया पूरी की जाएगी जिनका आवेदन 19 मार्च तक या उससे पहले किया गया हो।

ये भी पढ़ें: कोरोना ने पाकिस्तान की कमर तोड़ी, डगमगाई अर्थव्यवस्था को पटरी पर ला…

दुनिया में कोरोना वायरस के कहर से अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है, जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक अमेरिका में अब तक ढाई लाख के लगभग लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि 6 हज़ार से ज्यादा जानें जा चुकी हैं। जबकि दुनिया भर में 10 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं और 53 हज़ार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं।

ये भी पढ़ें: कोरोना के जंग में रूस की चीन ने किया मदद, मेडिकल मास्‍क, प्रोटेक्‍ट…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com