दुबई, पांच मार्च (एपी) अमेरिकी विदेश विभाग ने बृहस्पतिवार को ईरान द्वारा किए गए हमलों के बाद कुवैत स्थित अमेरिकी दूतावास को बंद करने की घोषणा की।
युद्ध की शुरुआत से ही ईरान ने अमेरिका के सहयोगी खाड़ी देश कुवैत पर लगातार मिसाइलों और ड्रोन से हमले किए हैं।
रविवार को कुवैत में हुए ईरानी ड्रोन हमले में छह अमेरिकी सैनिक मारे गए थे।
भाषा शफीक सुभाष
सुभाष