अमेरिका ने पनामा ध्वज वाले जहाजों को रोके जाने पर चिंता जतायी

अमेरिका ने पनामा ध्वज वाले जहाजों को रोके जाने पर चिंता जतायी

अमेरिका ने पनामा ध्वज वाले जहाजों को रोके जाने पर चिंता जतायी
Modified Date: April 3, 2026 / 12:38 am IST
Published Date: April 3, 2026 12:38 am IST

वाशिंगटन, दो अप्रैल (भाषा) अमेरिका ने बृहस्पतिवार को पनामा ध्वज वाले जहाजों को चीन द्वारा रोके जाने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह का ‘‘धौंस जमाने वाला व्यवहार’’ आपूर्ति श्रृंखलाओं को अस्थिर करता है, लागत बढ़ाता है और वैश्विक व्यापार प्रणाली में विश्वास को कम करता है।

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘अमेरिका पनामा के साथ मजबूती से खड़ा है और इस महत्वपूर्ण साझेदार के साथ अपने आर्थिक और सुरक्षा सहयोग को बढ़ाने के लिए तत्पर है।’

उनका यह बयान पनामा ध्वज वाले जहाजों को चीन द्वारा कथित तौर पर चीनी बंदरगाहों पर निरीक्षण के लिए रोके जाने के बाद आया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 14-15 मई को चीन की यात्रा पर जाने वाले हैं।

भाषा अमित आशीष

आशीष


लेखक के बारे में