अमेरिकी सरकार ने भारत के साथ पारस्परिक रक्षा खरीद समझौते पर प्रतिक्रिया मांगी

Ads

अमेरिकी सरकार ने भारत के साथ पारस्परिक रक्षा खरीद समझौते पर प्रतिक्रिया मांगी

  •  
  • Publish Date - October 11, 2023 / 09:23 AM IST,
    Updated On - October 11, 2023 / 09:23 AM IST

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 11 अक्टूबर (भाषा) अमेरिकी सरकार ने भारत के साथ पारस्परिक रक्षा खरीद समझौते पर अपने रक्षा उद्योग से प्रतिक्रिया मांगी है। अमेरिका यह समझौता भारत के साथ करने की योजना बना रहा है।

‘फेडरल रजिस्टर’ ने मंगलवार को जारी एक अधिसूचना में कहा, ‘‘अमेरिकी सरकार की तरफ से रक्षा मंत्रालय भारत के साथ एक नया पारस्परिक रक्षा खरीद समझौता करने और उस पर बातचीत करने पर विचार कर रहा है।’’

उसने कहा, ‘‘रक्षा मंत्रालय, भारत के रक्षा मंत्रालय या सशस्त्र बलों की ओर से या उसके द्वारा सार्वजनिक रक्षा खरीद में उद्योग से उसके अनुभव के संबंध में प्रतिक्रिया देने का अनुरोध करता है।’’

अभी तक अमेरिका ने 28 देशों के साथ पारस्परिक रक्षा खरीद (आरडीपी) समझौते किए हैं।

फेडरल रजिस्टर ने कहा कि ऐसे समझौते का उद्देश्य सहयोगियों और अन्य मित्रवत सरकारों के साथ पारंपरिक रक्षा उपकरणों की पारस्परिकता और युक्तिकरण, मानकीकरण तथा विनिमेयता को बढ़ावा देना है।

भाषा गोला शोभना

शोभना

शीर्ष 5 समाचार