US Iran Ceasefire News Latest: ईरान अब नहीं बनाएगा परमाणु हथियार…क्या पेट्रोलियम की ताकत के सामने झूकने पर मजबूर हुए ट्रंप? जानिए किन शर्तों पर दोनों देशों के बीच हुई डील

Ads

US Iran Ceasefire News Latest: ईरान अब नहीं बनाएगा परमाणु हथियार...क्या पेट्रोलियम की ताकत के सामने झूकने पर मजबूर हुए ट्रंप? जानिए किन शर्तों पर दोनों देशों के बीच हुई डील

  •  
  • Publish Date - June 15, 2026 / 09:40 AM IST,
    Updated On - June 15, 2026 / 09:41 AM IST

US Iran Ceasefire News Latest: ईरान अब नहीं बनाएगा परमाणु हथियार...क्या पेट्रोलियम की ताकत के सामने झूकने पर मजबूर हुए ट्रंप? जानिए किन शर्तों पर दोनों देशों के बीच हुई डील / Image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • दोनों देशों ने युद्धविराम और समझौते की पुष्टि की
  • समझौते के तहत ईरान पर लगे कई आर्थिक प्रतिबंध हटाने पर सहमति बनी
  • परमाणु हथियार नहीं बनाने की प्रतिबद्धता मिलने की उम्मीद

नई दिल्ली: US Iran Ceasefire News Latest पिछले करीब 100 से अधिक दिनों से लगातार जारी अमेरिका और ईरान के बीच का तनाव खत्म होते हुए नजर आ रहा है। दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ऐलान किया है कि इस शुक्रवार को ईरान के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। वहीं, ईरान की ओर से भी तेहरान ने सीजफायर की पुष्टि करते हुए कहा है कि युद्ध को सोमवार को खत्म घोषित कर दिया जाएगा।

US Iran Ceasefire News Latest दूसरी ओर पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने भी अमेरिका-ईरान के बीच का तनाव खत्म होने की घोषणा की है। उन्होंने ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में इस खबर की पुष्टि करते हुए लिखा, “इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के साथ डील अब पूरी हो गई है। लेकिन अब एक सवाल है जो लागे जानना चाह रहे हैं कि क्या ईरान ने परमाणु हथियार नहीं बनाने के प्रस्ताव पर सहमति दे दी है। तो चलिए जानते हैं अमेरिका और ईरान के बीच किन शर्तों पर शांति समझौता किया गया है और किस देश को कितना फायदा हुआ है।

ईरान के पक्ष में हुए ये समझौते?

  • तेल और पेट्रोकेमिकल्स पर प्रतिबंध हटेगा
  • वित्तीय संसाधनों तक पहुंच बहाल की जाएगी
  • 24 अरब डॉलर के फ्रीज फंड जारी किया जाएगा
  • पुनर्निर्माण के लिए 300 अरब डॉलर की योजनाएं
  • लेबनान सहित सभी मोर्चों पर सीजफायर
  • ईरान की संप्रभुता का सम्मान
  • नौसैनिक नाकेबंदी हटाई जाएगी
  • इलाके से अमेरिकी सेनाओं की वापसी

अमेरिका में हुए ये समझौते?

  • ईरान परमाणु हथियार नहीं बना पाएगा
  • निगरानी तंत्र और यूएन सिक्टोरियी काउंसिल की मंजूरी
  • 60 दिन की बातचीत के दौरान परमाणु समझौते पर बात आगे बढ़ी

इन शर्तों से दोनों देशों को होगा फायदा

  • होर्मुज स्ट्रेट फिर से खोला जाएगा
  • बातचीत के दौरान नई पाबंदियां या सैन्य विस्तार नहीं होगा
  • 60 दिन की वार्ता प्रक्रिया शुरू करना

ये भी पढ़ें

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते की सबसे बड़ी शर्त क्या है?

समझौते की सबसे महत्वपूर्ण शर्त यह मानी जा रही है कि ईरान परमाणु हथियार विकसित नहीं करेगा और उसके परमाणु कार्यक्रम की अंतरराष्ट्रीय निगरानी की जाएगी।

ईरान को इस समझौते से क्या लाभ मिलेगा?

ईरान को तेल और पेट्रोकेमिकल निर्यात पर लगे प्रतिबंधों में राहत, फ्रीज किए गए अरबों डॉलर के फंड की वापसी और आर्थिक पुनर्निर्माण योजनाओं का लाभ मिल सकता है।

अमेरिका को इस समझौते से क्या फायदा होगा?

अमेरिका को मध्य-पूर्व में तनाव कम करने, परमाणु प्रसार रोकने और क्षेत्रीय स्थिरता बढ़ाने में मदद मिलेगी।

होर्मुज स्ट्रेट को खोलने से क्या असर पड़ेगा?

होर्मुज स्ट्रेट खुलने से वैश्विक तेल आपूर्ति सामान्य हो सकती है, जिससे कच्चे तेल की कीमतों में राहत मिलने की संभावना बढ़ेगी।

क्या इस समझौते के बाद मध्य-पूर्व में पूरी तरह शांति स्थापित हो जाएगी?

विशेषज्ञों के अनुसार यह शांति की दिशा में बड़ा कदम है, लेकिन स्थायी शांति समझौते की शर्तों के पालन और भविष्य की वार्ताओं पर निर्भर करेगी।