US Iran Peace Talks: मिडिल ईस्ट संकट में नया मोड़! 72 घंटे में हो सकती है अहम बातचीत, खुद राष्ट्रपति ट्रंप ने दिए संकेत, पढ़िए क्या कहा
US Iran Peace Talks: ईरान के साथ जारी तनाव के बीच शांति वार्ता को लेकर एक नई उम्मीद सामने आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने सकारात्मक संकेत देते हुए कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत का एक नया दौर जल्द शुरू हो सकता है।
donald trump news/ image source: ibc24
- ईरान-अमेरिका वार्ता की नई उम्मीद
- पाकिस्तान में हो सकती है बातचीत
- ट्रंप ने सीजफायर बढ़ाने का संकेत
US Iran Peace Talks: ईरान के साथ जारी तनाव के बीच शांति वार्ता को लेकर एक नई उम्मीद सामने आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने सकारात्मक संकेत देते हुए कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत का एक नया दौर जल्द शुरू हो सकता है। New York Post की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों देशों के बीच यह बातचीत शुक्रवार तक पाकिस्तान में आयोजित हो सकती है। रिपोर्ट में अमेरिकी प्रशासन और कुछ पाकिस्तानी सूत्रों का हवाला देते हुए बताया गया है कि तेहरान के साथ शांतिवार्ता को लेकर अगले 36 से 72 घंटों के भीतर अहम चर्चा संभव है। इस खबर ने वैश्विक स्तर पर कूटनीतिक हलचल तेज कर दी है।
US Iran War News: सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब हाल ही में ट्रंप ने ईरान के साथ जारी युद्धविराम को अनिश्चितकाल तक बढ़ाने का संकेत दिया था। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रूथ’ पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने अमेरिकी सेना को नाकेबंदी जारी रखने और हर स्थिति के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि सीजफायर तब तक जारी रहेगा, जब तक उनका प्रस्ताव पेश नहीं हो जाता और दोनों पक्ष किसी नतीजे पर नहीं पहुंच जाते। ट्रंप के इस बयान को कूटनीतिक दबाव और बातचीत की रणनीति दोनों के रूप में देखा जा रहा है।
US Iran Peace Pakistan: फिलहाल यात्रा स्थगित
इस बीच, उपराष्ट्रपति JD Vance की इस्लामाबाद यात्रा भी टल गई है, जो इस वार्ता प्रक्रिया का हिस्सा मानी जा रही थी। वेंस के साथ अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और Jared Kushner भी पाकिस्तान जाने वाले थे, जहां ईरानी प्रतिनिधियों के साथ बातचीत प्रस्तावित थी। हालांकि, अमेरिका ने स्पष्ट किया है कि यह यात्रा फिलहाल स्थगित कर दी गई है। इसके बावजूद, कूटनीतिक चैनलों के जरिए बातचीत जारी रहने की संभावना बनी हुई है।
इन्हें भी पढ़ें:-
शहबाज शरीफ ने ईरान के साथ युद्धविराम बढ़ाने के लिए ट्रंप का आभार जताया
अलीगढ़ में निर्माणाधीन घर में मिला कारोबारी का शव, दो लोग हिरासत में लिये गये
दो साल के अंदर दूसरा मातृत्व अवकाश देने से मना नहीं किया जा सकता : अदालत
अन्नाद्रमुक और भाजपा ने नाबालिग से यौन उत्पीड़न के मामले में द्रमुक सरकार पर निशाना साधा
मुख्यमंत्री ने पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग की घटना के जांच के आदेश दिये
अगर अमेरिका के साथ युद्ध फिर से शुरू हुआ तो क्षेत्रीय तेल उद्योग को नष्ट कर देगा ईरान: कमांडर

Facebook


