बगदाद 31 मार्च (एपी) इराक के बगदाद में एक अमेरिकी पत्रकार का मंगलवार को अपहरण कर लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
इराक के गृह मंत्रालय ने एक बयान में बताया एक विदेशी पत्रकार का अपहरण कर लिया गया है। उसने पत्रकार के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी।
गृह मंत्रालय ने कहा कि सुरक्षा बलों ने ‘सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर’ अपहरणकर्ताओं का पता लगाने के लिए एक अभियान शुरू किया है।
बयान में कहा गया है कि एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है और अपहरण में इस्तेमाल किए गए वाहनों में से एक को जब्त कर लिया गया है, लेकिन अन्य अभी भी फरार हैं।
एपी अमित आशीष
आशीष