भारत करेगा पड़ोसी देशों को कोविड-19 टीकों की आपूर्ति ! अमेरिकी सांसद ने की जमकर सराहना

Ads

भारत करेगा पड़ोसी देशों को कोविड-19 टीकों की आपूर्ति ! अमेरिकी सांसद ने की जमकर सराहना

  •  
  • Publish Date - January 15, 2021 / 03:15 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:58 PM IST

वाशिंगटन, 15 जनवरी (भाषा) अमेरिका के एक वरिष्ठ सांसद ने पड़ोसी देशों और दुनिया में अपने सहयोगी देशों को कोविड-19 टीके की आपूर्ति करने की भारत की योजना की सराहना की है।

सांसद ब्रैड शरमन ने ट्वीट किया, ‘‘यह देखकर अच्छा लगा कि हमारा सहयोगी देश भारत कोविड-19 टीकों की लाखों खुराक को खरीद रहा है और स्वदेश में निर्मित टीकों की अपने पड़ोसियों और दुनियाभर में सहयोगी देशों को आपूर्ति कर रहा है।’’

ये भी पढ़ें- राजपथ पर एक ओर जवान तो दूसरी ओर चलेंगे किसान, गणतंत्र दिवस पर देश क…

शरमन ने कहा, ‘‘भारत दुनिया में सबसे बड़े टीका निर्माता देशों में से एक है। ऐस वक्त में जब समूचे अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इसकी सख्त जरूरत है तब भारत ने इस महामारी से निपटने में दुनिया की मदद के लिए कदम बढ़ाया है।’’

ये भी पढ़ें- गणतंत्र दिवस समारोह में इस साल शामिल नहीं होगा कोई विदेशी मेहमानः व…

भारत की कोविड-19 टीकों की लाखों खुराक खरीदने और नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान, सेशेल्स तथा मॉरीशस में इनकी आपूर्ति कराने की योजना है।