बाइडन परिवार ने खो दिया अपना प्यारा साथी… ‘चैंप’ की मौत पर US राष्‍ट्रपति ने लिखा इमोशनल मैसेज

बाइडन परिवार ने खो दिया अपना प्यारा साथी... 'चैंप' की मौत पर US राष्‍ट्रपति ने लिखा इमोशनल मैसेज

बाइडन परिवार ने खो दिया अपना प्यारा साथी… ‘चैंप’ की मौत पर US राष्‍ट्रपति ने लिखा इमोशनल मैसेज

take tax on those keep dogs

Modified Date: November 29, 2022 / 07:51 pm IST
Published Date: June 19, 2021 7:35 pm IST

विलमिंगटन (अमेरिका), (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने शनिवार को बताया कि उनके कुत्ते ‘चैंप’ की घर में मौत हो गइ है। जर्मन शेफर्ड नस्ल का यह कुत्ता 13 वर्ष का था।

Read More News: भारत और इंग्लैंड महिला टेस्ट मैच के अंतिम दिन का स्कोर

बाइडन और उनकर पत्नी जिल बाइडन ने एक बयान में कहा,‘‘ 13वर्षों से वह हम सबका चहेता साथी था और पूरा बाइडन परिवार उससे बहुत प्यार करता था। बाइडन का यह बयान राष्ट्रपति के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर डाला गया है। परिवार डेलवेयर के विलमिंगटन में अपने घर में सप्ताहांत मना रहा है।

Read More News:  कांप उठी देखने वालों की रूह, अनियंत्रित ट्रक ने दो बच्चों सहित 4 को कुचला, 7 लोग हुए घायल 

बयान में कहा गया,‘‘ हमारे सबसे खुशी के पलों में और दुख के दिन में वह हमारे साथ था और हमारी किसी भी अव्यक्त भावना को वह समझ जाता था।’’ चैंप की मौत के बाद परिवार में जर्मन शेफर्ड नस्ल का एक कुत्ता ‘मेजर’ है जो बाइडन परिवार में 2018 में शामिल हुआ था।

Read More News:  बाल विवाह कानूनन अपराध है, लेकिन यहां पुलिसवालों ने थाने में ही करा दी नाबालिग की शादी! जानिए क्या है माजरा 


लेखक के बारे में