अमेरिका ने गिराया सीरियाई लड़ाकू विमान, क्षेत्र में बढ़ा तनाव

अमेरिका ने गिराया सीरियाई लड़ाकू विमान, क्षेत्र में बढ़ा तनाव

अमेरिका ने गिराया सीरियाई लड़ाकू विमान, क्षेत्र में बढ़ा तनाव
Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: June 19, 2017 2:27 pm IST

अमेरिका के एक लड़ाकू विमान ने सीरिया के लड़ाकू विमान को मार गिराया है। अमेरिका नेतृत्व वाली गठबंधन सेना के अनुसार सीरियाई विमान ने इस्लामिक स्टेट समूह से युद्ध करने वाले बलों पर हमला किया था।

अमेरिका और उसकी गठबंधन सेना रक्का के पास जमा हो रही है और वहीं पास में रूस समर्थित सीरियाई बल मौजूद है। इससे हालात और तनाव पूर्ण होने की संभावना है. अमेरिका.सीरिया की सेना के बीच नए सिरे से तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। विश्लेषकों का मानना है कि पेंटागन और बशर अल असद दोनों ही विवाद और संघर्ष नहीं चाहते हैं लेकिन चेतावनी दी कि सीरिया के युद्ध में पक्षकारों की संख्या बढ़ने के कारण हालात और जटिल होने वाले हैं। 


लेखक के बारे में