BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

अमेरिका ने खाद्य सहायता कार्यक्रम में वित्तीय मदद बंद की

अमेरिका ने खाद्य सहायता कार्यक्रम में वित्तीय मदद बंद की

अमेरिका ने खाद्य सहायता कार्यक्रम में वित्तीय मदद बंद की
Bhasha
Published: 08 Apr 2025 | 12:53 pmModified: 08 Apr 2025 | 12:53 pm

वाशिंगटन, आठ अप्रैल (एपी) ट्रंप प्रशासन ने अफगानिस्तान, सीरिया, यमन और 11 अन्य गरीब देशों में लाखों लोगों के लिए संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम को वित्तीय सहायता देना बंद कर दिया है, जबकि इनमें से कई देश संघर्ष का सामना कर रहे हैं। संगठन और अधिकारियों ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को यह जानकारी दी।

विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) ने सोमवार को सोशल मीडिया पोस्ट में अमेरिका से इस फैसले को वापस लेने की अपील की।

दो अमेरिकी अधिकारियों और एसोसिएटेड प्रेस के पास मौजूद दस्तावेजों के अनुसार इस सहायता को बंद कर ‘यूएस एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट’ द्वारा संचालित कुछ बचे मानवीय कार्यक्रमों को भी बंद किया जा रहा है।

डब्ल्यूएफपी ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘यह कटौती अत्यधिक भूख और भुखमरी का सामना कर रहे लाखों लोगों के लिए मौत की सजा के बराबर हो सकती है।’’

एजेंसी ने कहा कि उसने इस तरह के कार्यक्रमों के ‘‘लगातार समर्थन का आग्रह करने के लिए’’ ट्रंप प्रशासन से बात की है और पहले के योगदान के लिए अमेरिका और अन्य मददगारों को धन्यवाद दिया।

हालांकि, विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने संकल्प लिया था कि वे अमेरिका की तरफ से खाद्य सहायता कार्यक्रमों और इसी तरह के अन्य कार्यक्रमों के लिए वित्तीय सहायता में कटौती नहीं होने देंगे। इस मामले पर विदेश विभाग की ओर से सोमवार को तत्काल कोई बयान नहीं दिया गया है।

एपी खारी नरेश

नरेश

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: अमेरिका ने खाद्य सहायता कार्यक्रम में वित्तीय मदद बंद की

People also search for:TrumpU.S.U.S. Trump USAIDUSAID

दुनिया की खबर | World News in Hindi

और भी पढ़ें ›
फ्लाईदुबई विमान की घटना के बाद चालक दल से जुड़े विमान अपहरण के पुराने मामले फिर चर्चा में

फ्लाईदुबई विमान की घटना के बाद चालक दल से जुड़े विमान अपहरण के पुराने मामले फिर चर्चा में

01 Oct 2026 | 4:30 pm
इजराइल जा रही फ्लाईदुबई उड़ान में हमले की वजह अब भी रहस्य, जांच जारी

इजराइल जा रही फ्लाईदुबई उड़ान में हमले की वजह अब भी रहस्य, जांच जारी

01 Oct 2026 | 4:13 pm
यूएई में भारत के राजदूत ने दुबई में ‘हीरो’ पायलट के परिवार से मुलाकात की

यूएई में भारत के राजदूत ने दुबई में ‘हीरो’ पायलट के परिवार से मुलाकात की

01 Oct 2026 | 3:50 pm
इजराइली नेताओं ने विमान हादसा टालने वाले भारतीय पायलट को बताया ‘सच्चा नायक’

इजराइली नेताओं ने विमान हादसा टालने वाले भारतीय पायलट को बताया ‘सच्चा नायक’

01 Oct 2026 | 2:52 pm
फ्लाईदुबई विमान में हमले के बाद हमलावर सह-पायलट की पहचान और मकसद का अब भी पता नहीं

फ्लाईदुबई विमान में हमले के बाद हमलावर सह-पायलट की पहचान और मकसद का अब भी पता नहीं

01 Oct 2026 | 2:32 pm
फ्लाईदुबई के कॉकपिट में हमले में घायल भारतीय पायलट स्मित मच्छार की हालत स्थिर

फ्लाईदुबई के कॉकपिट में हमले में घायल भारतीय पायलट स्मित मच्छार की हालत स्थिर

01 Oct 2026 | 2:20 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत

Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत

01 Oct 2026 | 1:45 pm
रिहाना के घर पर गोलीबारी की आरोपी महिला पर हत्या के प्रयास समेत 14 आरोप दर्ज

रिहाना के घर पर गोलीबारी की आरोपी महिला पर हत्या के प्रयास समेत 14 आरोप दर्ज

01 Oct 2026 | 12:37 pm