अमेरिका ने ईरानी रडार, ड्रोन नियंत्रण स्थलों को निशाना बनाया

Ads

अमेरिका ने ईरानी रडार, ड्रोन नियंत्रण स्थलों को निशाना बनाया

  •  
  • Publish Date - June 1, 2026 / 10:25 AM IST,
    Updated On - June 1, 2026 / 10:25 AM IST

दुबई, एक जून (एपी) ईरान द्वारा सप्ताहांत में एक अमेरिकी ‘एमक्यू-1 प्रीडेटर’ ड्रोन को मार गिराए जाने के बाद अमेरिका की सेना ने ईरान में रडार और ड्रोन नियंत्रण स्थलों को निशाना बनाया। अमेरिका की सेना ने यह जानकारी दी।

सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए की खबर के अनुसार, ईरान के अर्द्धसैन्य बल ‘रिवोल्यूशनरी गार्ड’ ने एक बयान में बताया कि अमेरिकी बलों ने एक द्वीप पर दूरसंचार टावर को निशाना बनाया।

गार्ड ने कहा कि उसने जवाबी हमला किया लेकिन यह नहीं बताया कि हमला कहां किया गया।

एपी सिम्मी रंजन

रंजन