अमेरिका में बेरोजगारी दर बढ़कर 4.4 फीसदी हुई, नियोक्ताओं ने 92,000 नौकरियों में कटौती की
अमेरिका में बेरोजगारी दर बढ़कर 4.4 फीसदी हुई, नियोक्ताओं ने 92,000 नौकरियों में कटौती की
वॉशिंगटन, छह मार्च (एपी) अमेरिका में पिछले महीने नियोक्ताओं ने अप्रत्याशित रूप से 92,000 नौकरियों में कटौती की, जिससे संकेत मिलता है कि श्रम बाजार अभी भी दबाव में है। इस दौरान बेरोजगारी दर बढ़कर 4.4 प्रतिशत हो गई।
श्रम विभाग ने शुक्रवार को बताया कि भर्ती की रफ्तार जनवरी की तुलना में कमजोर हुई है। जनवरी में कंपनियों, गैर-लाभकारी संस्थाओं और सरकारी एजेंसियों ने 1,26,000 नौकरियां जोड़ी थीं। अर्थशास्त्रियों ने फरवरी में 60,000 नई नौकरियों की उम्मीद की थी।
उम्मीद की जा रही थी कि इस साल रोजगार बाज़ार में सुधार होगा, क्योंकि 2025 में अर्थव्यवस्था की रफ्तार सुस्त रही थी। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अनियमित टैरिफ नीतियों और ऊंची ब्याज दरों के लंबे असर से प्रभावित अर्थव्यवस्था में औसतन हर महीने केवल 15,000 नौकरियां ही पैदा हुई थीं।
एपी तान्या दिलीप
दिलीप

Facebook


