Venezuela Earthquake Live Video: वेनेजुएला में अब तक का सबसे शक्तिशाली भूकंप! तबाही के मंजर का लाइव वीडियो आया सामने, देखकर कांप उठेगी आपकी भी रूह / Image: XVenezuela Earthquake Live Video: वेनेजुएला में अब तक का सबसे शक्तिशाली भूकंप! तबाही के मंजर का लाइव वीडियो आया सामने, देखकर कांप उठेगी आपकी भी रूह / Image: X
काराकस: Venezuela Earthquake Live Video वेनेजुएला में बुधवार शाम लगातार दो शक्तिशाली भूकंप आए, जिससे राजधानी काराकस में कई इमारतें ढह गईं। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, पहले भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गई। इसका केंद्र देश के कैरेबियाई तट पर स्थित मोरोन के पश्चिम में जमीन के भीतर 13 किलोमीटर की गहराई में था। यह जगह काराकस से करीब 168 किलोमीटर दूर स्थित है। यूएसजीएस ने ठीक एक मिनट बाद 7.5 तीव्रता के दूसरे और अधिक शक्तिशाली भूकंप की सूचना दी। इस भूकंप का केंद्र मोरोन से 16 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में जमीन के भीतर 10 किलोमीटर की गहराई में था।
Venezuela Earthquake Live Video ये भूकंप एक सदी से भी अधिक समय में वेनेजुएला में आए सबसे शक्तिशाली भूकंपों में से हैं। अमेरिकी प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने वर्जिन आइलैंड्स के लिए सुनामी का अलर्ट जारी किया। डोमिनिकन गणराज्य के अधिकारियों ने भी अपने द्वीप क्षेत्र के लिए चेतावनी जारी की। हालांकि, प्यूर्टो रिको के लिए पहले जारी किया गया अलर्ट बाद में वापस ले लिया गया। काराकस में भूकंप के झटकों से इमारतें हिलने लगीं तो लोग घबराकर बाहर निकल आए और लंबे समय तक खुले स्थानों पर रहे। इमारतों की पूरी-की-पूरी दीवारें ढह जाने के बाद कई लोगों के चेहरे पर दहशत साफ दिखाई दे रही थी। राजधानी के दो इलाकों में धूल के गुबार भी उठते दिखाई दिए। ये ऐसे व्यस्त क्षेत्र हैं, जहां आमतौर पर रेस्तरां और अन्य कारोबारी प्रतिष्ठानों में काफी चहल-पहल रहती है।
🚨 #Venezuela में आए भूकंप से एयरपोर्ट पर पैनिक और तबाही का मंजर pic.twitter.com/VfpgQ3qeMh
— Madhurendra kumar मधुरेन्द्र कुमार (@Madhurendra13) June 25, 2026
गृह मंत्री दियोस्दादो काबेलो ने कहा कि भूकंप के झटके कई राज्यों में महसूस किए गए होंगे। उन्होंने बताया कि काराकस के अल्टामिरा इलाके में मकानों और इमारतों के ढहने के कारण ‘‘स्थिति चिंताजनक’’ बनी हुई है तथा कई लोगों के घायल होने की आशंका है। उन्होंने वाहन चालकों से एम्बुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहनों को प्राथमिकता देते हुए उन्हें रास्ता देने की अपील की। काबेलो ने सरकारी टेलीविजन पर कहा, “हम समझते हैं कि लोग बेहद चिंतित और परेशान हैं, लेकिन हम निर्धारित प्रक्रियाओं के तहत राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर रहे हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाई जा सके।”
वेनेजुएला में 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो तेज भूकंप के झटकों में 10 हजार लोगों के मरने की आशंका है. ये वीडियो देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि भूकंप कितनी तीव्रता का रहा होगा. यह Venezuela में 126 साल में सबसे बड़ा भूकंप बताया जा रहा है. दोनों भूकंप राजधानी कराकस से करीब 290 किलोमीटर… pic.twitter.com/GnPnSXJD12
— Kishor Joshi (@KishorJoshi02) June 25, 2026
उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा, “बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। एक-दूसरे से संपर्क में रहें और यह सुनिश्चित करें कि किसी को कोई नुकसान न पहुंचे।” काराकस के निवासी रॉबर्टो डमास ने कहा, “इमारत सचमुच एक ओर से दूसरी ओर हिल रही थी। यह किसी अविश्वसनीय दृश्य जैसा था। भूकंप के झटके बेहद शक्तिशाली थे। हम सड़क पर चल रहे थे और झटकों के कारण डगमगाने लगे। घर के भीतर रखा लगभग सारा सामान गिर गया। भगवान का शुक्र है कि हम सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे।”