WHO ने कोरोना संक्रमण को लेकर दी चेतावनी, कहा- सदी की शरुआत के साथ शुरु हो गई संक्रमण की दूसरी घातक लहर

WHO ने कोरोना संक्रमण को लेकर दी चेतावनी, कहा- सदी की शरुआत के साथ शुरु हो गई संक्रमण की दूसरी घातक लहर

WHO ने कोरोना संक्रमण को लेकर दी चेतावनी, कहा- सदी की शरुआत के साथ शुरु हो गई संक्रमण की दूसरी घातक लहर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:19 pm IST
Published Date: November 19, 2020 3:04 pm IST

दुबई: विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के क्षेत्रीय निदेशक ने कहा है कि सर्दियों के करीब आते ही पूरे पश्चिम एशिया में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और संक्रमण से बड़ी संख्या में मौत के मामले रोकने के लिए देशों को पाबंदियों को और कड़ा करने और बचाव के कदम उठाने की जरूरत है।

Read More: ‘छठ पूजा’ पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने पर AIBOC ने सीएम भूपेश बघेल का जताया आभार, कही ये बड़ी बात

डब्ल्यूएचओ के पूर्वी भूमध्यसागरीय क्षेत्र के निदेशक अहमद अल मंधारी ने काहिरा में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि इस क्षेत्र के देशों ने वर्ष की शुरुआत में कड़े लॉकडाउन लागू किए लेकिन अब वे ढिलाई बरत रहे हैं।

Read More: मध्यप्रदेश में 1363 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 14 संक्रमितों ने तोड़ा दम, 887 मरीज स्वस्थ

उन्होंने कहा कि महामारी से बचने के मूलभूत उपायों-सामाजिक दूरी का पालन करने से ले कर मास्क लगाने तक का ‘‘हमारे क्षेत्र में पूरी तरह से पालन नहीं हो रहा है।’’और इसी का परिणाम है कि क्षेत्र भर के अस्पताल मरीजों से भरे पड़े हैं।

Read More: मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में आज 14 कोरोना मरीजों की मौत, 2149 नए संक्रमितों की पुष्टि, 1323 डिस्चार्ज

क्षेत्रीय निदेशक ने कहा कि पिछले नौ माह में संक्रमण से क्षेत्र में 36 लाख से अधिक लोग बीमार हुए है और 76हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, और इतनी ही संख्या में लोगों की जिंदगी दांव पर हैं। उन्होंने कोविड मरीजों की संख्या को लेकर लगाए जा रहे अनुमानों को हकीकत में बदलने से रोकने के लिए सुरक्षात्मक कदम उठाने की अपील की।

Read More: RBI ने मुत्थूट फाइनेंस, मन्नपुरम फाइनेंस पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना, जानिए क्या है मामला?


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"