Swara Bhasker Controversy : स्वरा भास्कर ने ‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर उठाए सवाल! ‘क्या इज्जत बचाने के लिए खुदकुशी ही रास्ता?’ बयान पर मचा बवाल

Ads

फिल्म 'पद्मावत' के जौहर सीन को लेकर अभिनेत्री स्वरा भास्कर के ताजा बयान ने एक बार फिर विवाद खड़ा कर दिया है। दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान स्वरा ने इस दृश्य पर सवाल उठाए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके बयान को लेकर बहस तेज हो गई।

  •  
  • Publish Date - September 1, 2026 / 11:20 PM IST,
    Updated On - September 1, 2026 / 11:26 PM IST
HIGHLIGHTS
  • 'पद्मावत' के जौहर सीन पर स्वरा भास्कर ने फिर उठाए सवाल
  • बयान के बाद सोशल मीडिया पर शुरू हुई तीखी बहस
  • 2018 में भी फिल्म के जौहर सीन का विरोध कर चुकी हैं स्वरा

एंटरटेनमेंट डेस्क : Swara Bhasker Controversy :  साल 2018 में आई रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पद्मावत’ के जौहर सीन को लेकर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान स्वरा ने फिल्म के इस सीन पर तीखा बयान दिया, जिसके बाद वे सोशल मीडिया पर नेटिजन्स के निशाने पर आ गई हैं और लोग उन्हें जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं।

बलात्कार पीड़ितों को गलत संदेश देता है जौहर के दृश्य

स्वरा भास्कर ने जौहर के दृश्य पर अपनी आपत्ति जताते हुए कहा कि यह सीन बलात्कार पीड़ितों को गलत संदेश देता है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या अपनी इज्जत बचाने के लिए खुदकुशी कर लेना ही एकमात्र विकल्प है और क्या ऐसी कहानियों से पीड़ितों को यह मैसेज मिलता है कि उन्हें जीने का अधिकार नहीं है?

सोशल मीडिया यूजर्स ने दिया तना

इसके अलावा, सीन में दिखाई गई गर्भवती महिला का जिक्र करते हुए उन्होंने इसे सामाजिक रूप से बेहद संवेदनशील और समस्याग्रस्त बताया। Swara Bhaskar News स्वरा के इस बयान के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उन पर इतिहास और उस दौर की परिस्थितियों सेक्स स्लेव बनने से बचने की विवशता को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया और उनके विचार को बेहद निराशाजनक करार दिया।

2018 में लेटर लिखकर किया था विरोध

गौरतलब है कि 2018 में फिल्म रिलीज़ के दौरान भी स्वरा ने डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को ओपन लेटर लिखकर इस सीन का विरोध किया था। अब बरसों बाद दोबारा दिए गए इस बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है, जहाँ एक तरफ स्वरा इसे महिलाओं के अधिकारों के नजरिए से देख रही हैं, वहीं दूसरी तरफ लोग इसे ऐतिहासिक संदर्भों को गलत तरीके से पेश करने का प्रयास बताकर उनका कड़ा विरोध कर रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-

स्वरा भास्कर ने 'पद्मावत' के जौहर सीन पर क्या कहा

स्वरा ने सवाल उठाया कि क्या महिलाओं के सामने अपनी इज्जत बचाने के लिए आत्महत्या करना ही एकमात्र विकल्प दिखाया जाना चाहिए।

स्वरा के बयान के बाद क्या हुआ?

उनके बयान के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं और इस मुद्दे पर बहस तेज हो गई।

क्या स्वरा पहले भी इस सीन का विरोध कर चुकी हैं?

हां, 2018 में फिल्म की रिलीज के समय भी स्वरा ने निर्देशक संजय लीला भंसाली को ओपन लेटर लिखकर जौहर के दृश्य पर आपत्ति जताई थी।