शंघाई स्थित वाणिज्य दूतावास में ‘जिंदगी न मिलेगी दोबारा’ दिखाई गई

शंघाई स्थित वाणिज्य दूतावास में ‘जिंदगी न मिलेगी दोबारा’ दिखाई गई

शंघाई स्थित वाणिज्य दूतावास में ‘जिंदगी न मिलेगी दोबारा’ दिखाई गई
Modified Date: March 21, 2026 / 08:17 pm IST
Published Date: March 21, 2026 8:17 pm IST

बीजिंग, 21 मार्च (भाषा) चीन के शंघाई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के संस्कृति केंद्र में आयोजित एक विशेष स्क्रीनिंग में भारत के राजनयिकों, भारतीय समुदाय के लोगों सहित 100 से अधिक लोगों ने लोकप्रिय हिंदी फिल्म ‘जिंदगी न मिलेगी दोबारा’ देखी।

जोया अख्तर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ शुक्रवार को अतिथियों के लिए प्रदर्शित की गई।

इस अवसर पर महावाणिज्यदूत प्रतीक माथुर ने कहा, ‘‘चीन में भारतीय फिल्में भारत की सांस्कृतिक ताकत का एक सशक्त प्रतीक बनी हुई हैं।’’

शंघाई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि माथुर ने देशों के बीच सेतु निर्माण में भारतीय सिनेमा की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि फिल्म में प्रदर्शित की गई अटूट दोस्ती, रोमांच और जीवन को भरपूर जीने जैसे इसके शाश्वत विषय आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं।

माथुर ने कहा कि यह भारतीय सिनेमा के जादू का एक आदर्श उत्सव है, जो लोगों के बीच संबंधों को बढ़ावा देता है और अगली पीढ़ी को हर अवसर को अपनाने के लिए प्रेरित करता है।

भाषा राखी सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में