अंबिकापुर: Anganwadi Recruitment 2025 एकीकृत बाल विकास परियोजना के परियोजना अधिकारी ने बताया कि बाल विकास परियोजना अम्बिकापुर (शहरी) के अंतर्गत रिक्त आंगनबाड़ी केंन्द्रों में कार्यकर्ता/सहायिका के रिक्त पदों हेतु खुली भर्ती हेतु नियुक्ति आवेदन पत्र 03 जुलाई से 17 जुलाई 2025 तक आमंत्रित किये गये हैं।
Anganwadi Recruitment 2025 उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी सहायिका के 02 पदों पर भर्ती की जानी है, जिसमें गुरू घासीदास वार्ड क्र. 19 आंगनबाड़ी केंन्द्र हेलियापार- 02 में 01 पद एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर वार्ड क्र. 45 आंगनबाड़ी केंन्द्र भट्ठापारा में 01 पदों पर भर्ती की जानी है।
उन्होंने बताया कि उक्त पदों पर केवल महिला ही आवेदन कर सकती है। वे अपना आवेदन पत्र बाल विकास परियोजना अम्बिकापुर (शहरी) कार्यालय में कार्य दिवस पर कार्यालयीन समय पर जमा अथवा पंजीकृत डाक द्वारा निर्धारित अवधि तक भेज सकती हैं। नियुक्ति की विस्तृत शर्तों एवं अहर्ताओं के सम्बन्ध में जानकारी परियोजना कार्यालय एवं नगर पालिक निगम अम्बिकापुर कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है।
आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?
इच्छुक महिलाएं अपना आवेदन पत्र बाल विकास परियोजना कार्यालय अंबिकापुर (शहरी) में कार्यदिवसों पर कार्यालयीन समय में जमा कर सकती हैं या पंजीकृत डाक के माध्यम से भेज सकती हैं।
आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती 2025 में कौन आवेदन कर सकता है?
केवल महिला उम्मीदवार जो शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता मानदंडों को पूरा करती हैं, वे इन पदों के लिए आवेदन कर सकती हैं।
आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती 2025 के लिए कौन-कौन से वार्ड शामिल हैं?
वार्ड क्रमांक 19 – हेलियापार-02 केंद्र वार्ड क्रमांक 45 – भट्ठापारा केंद्र
आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती 2025 में चयन प्रक्रिया क्या होगी?
चयन प्रक्रिया और योग्यता संबंधित सभी जानकारी नगर पालिक निगम अंबिकापुर और परियोजना कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है।
आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती 2025 में अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार होंगे क्या?
नहीं, केवल 03 जुलाई से 17 जुलाई 2025 के बीच प्राप्त आवेदनों पर ही विचार किया जाएगा।