बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली बंपर भर्तियां, 700 पदों के लिए मंगाए आवेदन, 26 दिसंबर आखिरी तारीख

बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली बंपर भर्तियां, 700 पदों के लिए मंगाए आवेदन, 26 दिसंबर आखिरी तारीख

बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली बंपर भर्तियां, 700 पदों के लिए मंगाए आवेदन, 26 दिसंबर आखिरी तारीख
Modified Date: November 29, 2022 / 11:44 am IST
Published Date: December 5, 2018 11:02 am IST

नई दिल्ली। बैंक ऑफ बड़ौदा लीगल, वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज के 700 पदों में भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं। इसमें लॉ की पढ़ाई कर चुके उम्मीदवारों को भी इस भर्ती में आवेदन करने का मौका मिलेगा।

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 25 साल और अधिकतम 30 साल होनी आवश्यक है। इसकी विस्तृत जानकारी आप आधिकारिक नोटिफिकेशन में जाकर देख सकते हैं। साथ ही बैंक के नियमों के आधार पर आयु सीमा में भी लोगों को छूट दी जाएगी।

इन पदों पर आवेदन करने के लिए जनरल वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये और एससी-एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये फीस का भुगतान करना होगा। आवेदन करने की आखिरी तारीख- 26 दिसंबर 2018 रखी गई है। उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू और ग्रुप डिस्कशन के प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को चयन किया जाएगा।


लेखक के बारे में