Home » Youth Corner » Chhattisgarh Public Service Commission Government Jobs
CGPSC Vacancy: छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए शानदार अवसर, CGPSC ने इतने पदों पर भर्ती के लिए जारी किया विज्ञापन, जानिए अंतिम तिथि सहित अन्य पात्रता शर्तें
Ads
छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए शानदार अवसर, Chhattisgarh Public Service Commission Government Jobs
रायपुरःChhattisgarh Public Service Commission अगर आप छत्तीसगढ़ में रहते हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। दरअसल, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस एग्जामिनेशन 2026 के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके लिए 13 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं 11 जून को आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।
आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल 46 पदों के लिए यह भर्ती की जाएगी। आवेदक के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से सिविल, मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक डिग्री होनी चाहिए। कुछ पदों के लिए एएमआईई सर्टिफिकेट जरूरी है। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए छत्तीसगढ़ का मूल निवासी प्रमाणपत्र जरूरी।
सिलेक्शन प्रोसेस
रिटन एग्जाम
इंटरव्यू या पर्सनैलिटी टेस्ट
मेडिकल टेस्ट
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
ऐसे करें आवेदन (Chhattisgarh Public Service Commission)