हाईकोर्ट करेगा ज्यूडिशियल सर्विस में 147 पदों पर भर्ती, 22 दिसंबर अंतिम तिथि

Ads

हाईकोर्ट करेगा ज्यूडिशियल सर्विस में 147 पदों पर भर्ती, 22 दिसंबर अंतिम तिथि

  •  
  • Publish Date - November 23, 2018 / 11:14 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 03:07 PM IST

दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ज्यूडिशियल सर्विस में 147 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं। भारतीय नागरिक के साथ अधिवक्ता अधिनियम 1961 के अंतर्गत भारत में एक वकील के रूप में अभ्यास करने वाले भी आवेदन के पात्र हैं। चुने गए उम्मीदवारों को 56100 से 177500 रुपये सैलरी दी जाएगी। कोर्ट के नियम के अनुसार उम्मीदवार की आयु 32 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।

उम्मीदवारों का चयन प्रिलिमनरी परीक्षा, मेन परीक्षा और वाइवा-वॉइस टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। चुने गए उम्मीदवारों की नियुक्ति नई दिल्ली में होगी। उम्मीदवार 22 दिसंबर 2018 तक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट delhihighcourt.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

शीर्ष 5 समाचार