डुकाती इंडिया ने लॉन्च की मॉ़न्सटर 797 प्लस, जानें खूबियां

डुकाती इंडिया ने लॉन्च की मॉ़न्सटर 797 प्लस, जानें खूबियां

डुकाती इंडिया ने लॉन्च की मॉ़न्सटर 797 प्लस, जानें खूबियां
Modified Date: November 28, 2022 / 09:53 pm IST
Published Date: June 12, 2018 10:46 am IST

नई दिल्ली। भारत में पॉवरफुल बाइक की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए दनिया की सबसे महंगी कार निर्माता कंपनी डुकाती ने अपनी भारतीय बाजार में मॉन्सटर रेंज की दमदार बाइक लॉन्च की है। डुकाती ने मॉन्सटर वेरिएंट 797 की वेरिएंट 797 प्लस मॉडल लॉन्च की है। पिछले साल ही डुकाती ने मॉन्स्टर 797 लॉन्च किया था। मॉन्सटर रेंज की 25वीं एनीवर्सरी के मौके पर डुकाती ने भारतीय बाजर में दुकाती ने मॉन्सटर 797 प्लस लॉन्च किया है। 

मॉन्सटर 797 प्लस की एक्स-शोरूम कीमत भारत में 8.03 लाख रुपये रखी गई है। ये कीमत स्टैंडर्ड वेरिएंट के बराबर है। 797 Plus में एक नई फ्लाई स्क्रीन और पैसेंजर सीट कवर दी गई है। दोनों की फिनिशिंग बाइक की बॉडी कलर के मुताबिक की गई है।

डुकाती बाइक सिल्क, डुकाटी रेड और डार्क स्टेल्थ कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी. मॉन्सटर 797 में 803cc L-ट्विन सिलिंडर इंजन दिया गया है जो 8,250rpm पर 75hp का पावर और 5,750rpm पर 69Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए इसे सिक्स-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।

 

वेब डेस्क, IBC24

 

 


लेखक के बारे में