फॉरेस्ट यूनिफॉर्म्ड सर्विसेज करेगा 1178 पदों पर भर्ती, 35 हजार से 1 लाख तक है सैलरी
फॉरेस्ट यूनिफॉर्म्ड सर्विसेज करेगा 1178 पदों पर भर्ती, 35 हजार से 1 लाख तक है सैलरी
नई दिल्ली। तमिलनाडु फॉरेस्ट यूनिफॉर्म्ड सर्विसेज ने कई 1178 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। पदों में फोरेस्टर और फोरेस्ट गार्ड के पद शामिल है।फोरेस्टर पद के लिए 300 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा और पे-स्केल 35900-113500 रुपये दी जाएगी। इन पदों के लिए साइंस या इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। वहीं आवेदन करने वाली उम्मीदवारों की उम्र 18 साल से 30 साल तक होनी चाहिए।
आरक्षित वर्ग अलावा अन्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रूपए रखा गया है। फीस नेट बैंकिंग के माध्यम से जमा की जा सकती है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 7 नवंबर 2018 है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के प्रदर्शन के आधार पर होगा।
फोरेस्ट गार्ड पदों के लिए 878 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा और इनकी पे-स्केल 18200-57900 रुपये होगी। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को फिजिक्स, कैमेस्ट्री, बायोलॉजी, जूलॉजी आदि से 12वीं पास की होनी आवश्यक है। पदों के लिए 18 साल से 30 साल तक की आयु सीमा रखी गई है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


