Forest Guard Recruitment 2026: वन विभाग में निकली बंपर भर्ती, 12वीं पास युवा भी कर सकते हैं आवेदन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी

Ads

वन विभाग में निकली बंपर, 12वीं पास युवा भी कर सकते हैं आवेदन, Haryana Forest Guard Recruitment Notification and Other Details

  •  
  • Publish Date - February 14, 2026 / 06:01 PM IST,
    Updated On - February 14, 2026 / 06:02 PM IST

चंडीगढ़ः Forest Guard Recruitment 2026 अगर आप वन विभाग में सरकारी नौकरी निकलने का इंतजार कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। दरअसल वन विभाग में इन दिनों 779 पदों पर भर्ती होने जा रही है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://hssc.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 23 फरवरी, 2026 निर्धारित की गई है।

जारी भर्ती अधिसूचना के मुताबिक हरियाणा सरकार के वन विभाग में वनरक्षरक के कई पद रिक्त हैं। इन्हीं रिक्तियों को पूरा करने के लिए 779 पदों पर भर्ती की अधिसूचना हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जारी की गई है। इनमें सामान्य (General) श्रेणी के लिए 318 पद, ईडब्ल्यूएस (EWS) के लिए 123 पद, बीसीए (BCA) के लिए 102 पद और एससी/डीएससी कैटेगरी के लिए भी पद निर्धारित किए गए हैं। वहीं योग्यता की बात करें तो आवेदन करने वाले को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (10+2) पास होना चाहिए। इसके अलावा, दसवीं तक हिंदी या संस्कृत एक सब्जेक्ट के रूप में पढ़ा होना जरूरी है। एज लिमिट 18 से 42 वर्ष के बीच है, और आरक्षित श्रेणियों के लिए सरकारी नियमों के अनुसार छूट उपलब्ध है।

शारीरिक माप और चयन प्रक्रिया ( Latest Govt Job)

Forest Guard Recruitment 2026 फॉरेस्ट गार्ड पद के लिए फिजिकल फिटनेस आवश्यक है। पुरुष उम्मीदवार की ऊंचाई कम से कम 168 सेमी और महिलाओं की 155 सेमी होनी चाहिए। पुरुषों की छाती बिना फुलाए 79 सेमी और फुलाने पर 84 सेमी होनी चाहिए। पैदल चाल टेस्ट में पुरुष 4 घंटे में 25 किमी और महिलाएं 4 घंटे में 14 किमी चलेंगी। चयन प्रक्रिया मल्टी-लेवल है। इसमें CET स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा (OMR आधारित), शारीरिक माप और दक्षता परीक्षा (PMT/PET) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल हैं।

इन स्टेप्स से करें खुद अप्लाई (HSSC Recruitment 2026)

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://hssc.gov.in/ पर जाकर विजिट करें।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी व्यक्तिगत जानकारी को ध्यान से दर्ज कर लें।
  • इसके बाद दस्तावेजों को वेबसाइट पर अपलोड करें।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
यह भी पढेंः-

 

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं?

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 779 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 23 फरवरी, 2026 निर्धारित की गई है।

न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?

उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

चयन प्रक्रिया में कौन-कौन से चरण शामिल हैं?

चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक माप परीक्षा (PMT), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा।

चयनित उम्मीदवारों को कितना वेतन मिलेगा?

चयनित अभ्यर्थियों को 21,700 रुपये से 69,100 रुपये प्रतिमाह वेतनमान दिया जाएगा।