कॉलेज के छात्रों को लेकर अहम फैसले, 1 अक्टूबर से नवंबर 2020 तक आयोजित होंगी ऑनलाइन कक्षाएं

कॉलेज के छात्रों को लेकर अहम फैसले, 1 अक्टूबर से नवंबर 2020 तक आयोजित होंगी ऑनलाइन कक्षाएं

कॉलेज के छात्रों को लेकर अहम फैसले, 1 अक्टूबर से नवंबर 2020 तक आयोजित होंगी ऑनलाइन कक्षाएं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: September 8, 2020 1:51 pm IST

भोपाल। उच्च शिक्षा को लेकर राजभवन में आज उच्च स्तरीय बैठक रखी गई, बैठक में आज उच्च शिक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में आगामी 1 अक्टूबर से नवंबर 2020 तक ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

read more :छात्रों के लिए सौगात: प्रदेश के इस शहर में खुलेगा एक और केंद्रीय विद्यालय, केंद्र सरकार ने जारी क…

वहीं छात्रों के लिए सिलेबस यूनिवर्सिटी के साथ उच्च शिक्षा विभाग के पोर्टल पर भी उपलब्ध रहेगा। ग्रैजुएट लेवल के सिलेबस का आकाशवाणी के जरिए प्रसारण होगा। पीजी के सिलेबस गूगल मीट, सोशल साइट्स के माध्यम से संचालित होंगे।

read more : मंत्री विश्वास सारंग ने कहा, कंगना के खिलाफ प्रतिशोध की कार्रवाई, क…

वहीं परीक्षा संबंधी फैसलों में वर्तमान में सभी तरह की परीक्षाएं 30 सितंबर तक पूरी की जाएंगी। और परीक्षा परिणाम 30 अक्टूबर तक घोषित होंगे।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com