अम्बिकापुर – सरगुजा जिले के रूर्बन कलस्टर अंतर्गत गांव में डेयरी विकास पर महिला डेयरी कोऑपरेटिव्ह परियोजना का संचालन किया जाना है. इस परियोजना का डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट के अनुरूप संचालन हेतु इच्छुक गैर सरकारी संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित किया गया है. पशु चिकित्सा सेवाएं अम्बिकापुर के उप संचालक ने महिला डेयरी कोऑपरेटिव्ह परियोजना का संचालन करने के इच्छुक गैर सरकारी संस्था अथवा डेयरी और किसान उत्पादक संगठन एफपीओ के क्षेत्र में कार्य अनुभव रखने वालों को 7 दिवस के भीतर अम्बिकापुर स्थित पशु चिकित्सा सेवाएं अम्बिकापुर के उप संचालक कार्यालय में आवेदन जमा करने कहा है.
ये भी पढ़े – जिला स्तरीय कैरियर मड़ई 23 फरवरी को
उप संचालक ने बताया है कि आवेदन के साथ 3 वर्षो का आडिट रिपोर्ट, 3 वर्षो का वार्षिक प्रतिवेदन, पंजीयन प्रमाण पत्र, ज्ञापन और नियमावली, संस्था की प्रोफाइल, इस क्षेत्र में अनुभव संबंधी दस्तावेज जमा करना होगा। उन्होंने बताया है कि चयन का समस्त अधिकार सरगुजा कलेक्टर के पास होगा।
वेब टीम IBC24