इस वायरलेस हेडसेट के बीट्स ..थिरकने को कर देंगे मजबूर

इस वायरलेस हेडसेट के बीट्स ..थिरकने को कर देंगे मजबूर

इस वायरलेस हेडसेट के बीट्स ..थिरकने को कर देंगे मजबूर
Modified Date: November 28, 2022 / 09:55 pm IST
Published Date: June 24, 2018 12:08 pm IST

महंगे मोबाइल सैट के साथ हर कोई दमदार हैडफोन भी रखना चाहता है। हैडफोन जिसके बीट्स आपको थिरकने में मजबूर कर दें। तो भारत में Jabra ने नए वायरलेस हेडसेट Elite 45e लॉन्च किया।  ये Jabra Elite 25e का ही अपग्रेडेड वर्जन है और इसे भी नेकबैंड डिजाइन वाला ही बनाया गया है। कंपनी ने इस हेडसेट की कीमत 7,499 रुपये रखी है। ग्राहकों को ये टाइटेनियम ब्लैक, कॉपर ब्लैक और गोल्ड बेज कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

ये भी पढ़ें-डॉक्टरों ने दिल को बचा लिया जिंदा ,जानिए कैसे

कंपनी इस हेडसेट के साथ दो साल तक डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट वारंटी दे रही है, जिसके लिए ग्राहकों को Jabra Sound+ ऐप में जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। नेकबैंड डिजाइन वाले इस हेडसेट में अमेजन अलेक्सा, गूगल असिस्टेंट और ऐपल सिरी जैसे वायस असिस्टेंट के लिए वन टच एक्सेस दिया गया है।

ये भी पढ़ें- जिसका वीडियो किया पोस्ट, उसने विराट- अनुष्का को भेजा लीगल नोटिस, जानिए पूरी बात

कंपनी ने जानकारी दी है कि इस हेडसेट को सिंगल चार्ज के बाद लगातार 8 घंटे तक चलाया जा सकता है। Elite 45e को बेहतरीन कॉलिंग और म्यूजिक क्वालिटी के देने के लिहाज से तैयार किया गया है। इसमें वॉयस कॉलिंग के लिए कंपनी के अपने नॉयस रिडक्शन टेक्नोलॉजी के साथ दो बिल्ट-इन माइक्रोफोन दिए गए हैं।

 

वेब डेस्क, IBC24

 


लेखक के बारे में