मारुति लॉन्च कर रही है ये कार ..3 लाख रुपए है शुरुआती कीमत

मारुति लॉन्च कर रही है ये कार ..3 लाख रुपए है शुरुआती कीमत

मारुति लॉन्च कर रही है ये कार ..3 लाख रुपए है शुरुआती कीमत
Modified Date: November 28, 2022 / 11:26 pm IST
Published Date: June 17, 2018 7:35 am IST

नई दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारूति सुजुकी 2019 में अपनी सबसे ज्यादा बिकनी वाली कार ऑल्टो का नया अवतार लॉन्च करने वाली है। ऑल्टो का नया वेरिएंट वर्तमान मॉडल से अलग होगा। जो इग्नीश से मिलता-जुलता हो सकता है। नई ऑल्टो की कीमत 3 लाख रुपए से 4.5 लाख रुपए की बीच होगी। जो रेनो क्विड और डटसन रेडी गो को टक्कर देगी। इस कार में कंपनी बोल्ड डिजाइन और ज्यादा स्पेस देगी।

ये भी पढ़ें-अजगर के पेट में मिली 54 साल की लापता महिला

पिछले कुछ समय में एंट्री लेवल सेगमेंट में कई सस्ती कार लॉन्च हुई हैं, जिससे अल्टो की सेल पर प्रभाव पड़ा है। हालांकि ये नहीं कहा जा सकता कि अल्टो की लोकप्रियता कम हुई है। क्योंकि अल्टो को मारुति सुजुकी की ब्रांड वैल्यू का फायदा मिलता है। मारुति सुजुकी वापस अपनी पकड़ बनाने के लिए नई अल्टो को अगले साल लॉन्च कर सकती है। 

ये भी पढ़ें- अफगानिस्तान में आत्मघाती धमाके में 17 लोगों की मौत

कंपनी नई ऑल्टो कार में 660 सीसी का इंजन दे सकती है। कम इंजन पावर होने के कारण कार का माइलेज भी ज्यादा होगा, जो एंट्री लेवल पर या पहली बार कार खरीदने वाले लोगों को बहुत लुभाता है। मारुति इसमें थ्री स्पोक स्टीयरिंग व्हील दे सकती है। बता दें कि हाल में ही मारुति ने इग्निज के डीजल वेरिएंट का प्रोडक्शन बंद किया है। कंपनी ने ये कदम कार की कम मांग के चलते उठाया है। 

 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में