Government will recruit 700 Home Guard posts: Image Source: IBC24
नई दिल्ली। New Govt Vacancy 2024 यदि आप 10वीं पास है और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। आज इस खबर के जरिए हम आपको एक ऐसी नौकरी के बारे में बताएंगे, जिसमें आप आवेदन कर सकते हैं। ये नौकरी दिल्ली जिला न्यायालय में निकली है। यहां प्रॉसेस सर्वर, चपरासी, ड्राइवर, चौकीदार सहित कई पदों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 18 अप्रैल निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
जारी अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के माध्यम से दिल्ली जिला न्यायालय में कुल 142 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से प्रॉसेस सर्वर के लिए 03 पद, चपरासी/ अर्दली/ डाक चपरासी के लिए 99 पद, चालक/ स्टाफ कार चालक के लिए 12 पद, चौकीदार के लिए 13 पद, स्वीपर/ सफाई कर्मचारी के लिए 12 पद, तथ्य दाखिला प्रचालक के लिए 02 पद एवं बुक बाइंडर के लिए एक पद शामिल है।
New Govt Vacancy 2024 डीएसएसएसबी दिल्ली जिला न्यायालय भर्ती 2024 के सभी पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। नोटिफिकेशन के मुताबिक इन पदों पर भर्ती के लिए कैंडिडेट्स का कम से कम 10वीं 12वीं पास या फिर इसके बराबर पढ़ा लिखा होना जरुरी है। वहीं, आयु सीमा की बात करें तो कैंडिडेट की आयु कम से कम 18 साल होनी चाहिए और अधिकतम आयु सीमा 27 साल तय गई है।
इस भर्ती में शामिल होने के लिए अन्य सभी उम्मीदवारों को 100 रुपये का भुगतान आवेदन शुल्क के रूप में करना होगा। शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है। एससी/ एसटी/ दिव्यांग/ एक्स सर्विसमैन/ महिला अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।