रेलवे में निकली बंपर भर्तियां, 13 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन
रेलवे में निकली बंपर भर्तियां, 13 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन
रेल व्हील फैक्टरी येलाहंका बेंगलुरु ने अप्रेंटिस के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। योग्य अभ्यर्थी 13 अगस्त 2018 तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पदों का विवरण
कुल पद : 192 पद
पद का नाम : 1) फिटर – 85पद
2) मशीनिस्ट – 31 पद
3) मैकेनिक (मोटर वाहन) – 8 पद
4) टर्नर – 5 पद
5) सीएनसी प्रोग्रामिंग सह ऑपरेटर (COE समूह) – 23 पद
6) इलेक्ट्रीशियन – 18 पद
7) इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक – 22 पद।
शैक्षणिक योग्यता-
दसवीं में न्यूनतम 50 फीसदी अंक और राष्ट्रीय ट्रेड सर्टिफिकेट (एनटीसी)।
आयु सीमा-
इन पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष होना आवश्यक है।
चयन प्रक्रिया-
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा / साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
ऐसे आवेदन करें-
उम्मीदवारों को रेल व्हील फैक्टरी येलाहंका बेंगलुरु में अप्रेंटिस के विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑफ़लाइन आवेदन करना होगा। योग्य अभ्यर्थी 13 अगस्त 2018 तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। विस्तार के साथ कि फॉर्म भरें और नीचे दिए गए पते पर भेजें। अन्य किसी भी जानकारी के लिए विभाग द्वारा जारी अधिसूचना देखें।
रेल व्हील फैक्ट्री येलाहंका, बेंगलुरू, कर्नाटक-560064
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


