पटवारी के 3835 पदों पर की जाएगी भर्ती, सीएम ने दिए निर्देश

Ads

पटवारी के 3835 पदों पर की जाएगी भर्ती, सीएम ने दिए निर्देश

  •  
  • Publish Date - July 13, 2019 / 12:58 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 05:04 PM IST

जयपुर। राजस्थान सरकार राज्य में पटवारी के खाली पदों में भर्ती करने वाली है। सीएम अशोक गहलोत के मुताबिक राज्य में पटवारी के 3835 पदों पर भर्ती की जाएगी। गहलोत ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है।

पढ़ें- सीएम के निर्देश, स्वास्थ्य केंद्रों में ANM के दो हजार पदों पर होगी…

सीएम अशोकर गहलोत ने पूर्व सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया है कि पहले की सरकार ने दो हजार पदों पर भर्ती के लिए मंजूरी दी थी। लेकिन इनमें से एक भी पद पर उस समय भर्ती नहीं की गई। उन्होंने बताया कि हमने अब इन 2 हजार पदों के साथ ही 1835 और पदों पर भर्ती की स्वीकृति दी है।

पढ़ें- असिस्टेंट लाइनमैन के 3500 पदों पर भर्ती, वेतन और आवेदन से जुड़ी जान…

सीएम के मुताबिक इन रिक्त पदों पर भर्ती के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। गहलोत का मानना है कि इससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिलने के साथ ही राजस्व कार्यों में तेजी आएगी।

पढ़ें- रायपुर मेडिकल कॉलेज में कई पदों के लिए चयन सूची जारी, चयनित उम्मीदवारों की लि…

कर्नाटक के ‘नाथ’ कमलनाथ, बड़ी जिम्मेदारी मिली

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/dzcmZVwR9Mw” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>