केंद्रीय विश्वविद्यालय में शिक्षकों के 5,926 पदों पर भर्ती.. देखिए

केंद्रीय विश्वविद्यालय में शिक्षकों के 5,926 पदों पर भर्ती.. देखिए

केंद्रीय विश्वविद्यालय में शिक्षकों के 5,926 पदों पर भर्ती.. देखिए
Modified Date: November 29, 2022 / 05:24 pm IST
Published Date: August 16, 2019 10:41 am IST

नई दिल्ली। केंद्रीय विश्वविद्यालयों में शिक्षकों के रिकॉर्ड 5926 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिए गए हैं। मानव संसाधन विकास मंत्रालय और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग भर्तियों पर सीधे नजर रखे हुए हैं।

पढ़ें- डाक विभाग में 10066 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन.. देखिए

मंत्रालय के निर्देश पर यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालयों को छह माह में शिक्षकों की नियुक्तियां पूरी करने का आदेश जारी किया है। इस आदेश पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अलावा सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों ने भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पढ़ें- पुलिस विभाग में 29,000 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, पढ़ें डिटेल्स

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति के खिलाफ चल रही जांच के चलते यहां नियुक्तियों पर रोक लगाई गई है। केंद्रीय विश्वविद्यालयों में खाली पड़े करीब 6700 पदों में से 5926 पदों के लिए विज्ञापन जारी हो चुके हैं। ये केंद्रीय विश्वविद्यालयों की ओर से एक साथ की जा रही नियुक्तियों के मामले में एक रिकॉर्ड है।

पढ़ें- NTPC में इंजीनियर्स के 203 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन

अधिकारी ने कहा कि हम अगले 100 दिन में इनमें से आधे पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया पूरा करने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। शेष नियुक्तियां भी अगले छह माह में पूरी करने की कोशिश की जाएगी।

कुएं में डूबने से दो लोगों की मौत

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/y2ZuFsXaN84″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में