Sarkari Naukri 2022: बिजली कंपनी में 300 पदों पर निकली है वैकेंसी, डेढ़ लाख से अधिक मिल रही है सैलरी, जल्द करें अप्लाई
Sarkari Naukri 2022 : Mahagenco Vacancy 2022 : यदि आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए ये काम की खबर है।
UPSC Recruitment
Sarkari Naukri 2022 : Mahagenco Vacancy 2022 : यदि आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए ये काम की खबर है। आपके सरकारी जॉब पाने का सपना साकार हो सकता है। आपको सरकारी नौकरी मिल सकती है। आपके सपने पूरे हो सकते हैं।
महाराष्ट्र स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (Mahagenco) ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और डिप्टी एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 12 सितंबर से जारी है। इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 11 अक्टूबर है। महाराष्ट्र स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी लिमिटेड भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन आधिकारिक वेबसाइट ibps।in पर जाकर करना है।
आवश्यक शैक्षिक योग्यता
एग्जीक्यूटिव इंजीनियर- इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल/इंस्ट्रूमेंशन/इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रॉनिक एवं टेलीकम्युनकेशन इंजीनियरिंग/पावर इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी में बैचलर डिग्री। साथ ही पावर जनरेशन कंपनी में काम करने का नौ साल का अनुभव।
एडिशनल एग्जीक्यूटिव इंजीनियर- इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल/इंस्ट्रूमेंशन/इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रॉनिक एवं टेलीकम्युनकेशन इंजीनियरिंग/पावर इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी में बैचलर डिग्री। साथ ही पावर जनरेशन कंपनी में काम करने का 7 साल का अनुभव।
डिप्टी एग्जीक्यूटिव इंजीनियर- इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल/इंस्ट्रूमेंशन/इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रॉनिक एवं टेलीकम्युनकेशन इंजीनियरिंग/पावर इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी में बैचलर डिग्री। साथ ही पावर जनरेशन कंपनी में काम करने का 3 साल का अनुभव।
read more : महज 250 महीने में बनें करोड़पति, अपनाएं ये फॉमूला और हो जाएं मालामाल
सैलरी
एग्जीक्यूटिव इंजीनियर- पे स्केल- 81695-3145-97420-
3570-175960 रुपये
एडिशनल एग्जीक्यूटिव इंजीनियर- पे स्केल 68780-2730-82430-
2900-154930 रुपये
डिप्टी एग्जीक्यूटिव इंजीनियर- पे स्केल 61830-2515-
74405-2730-139925
वैकेंसी डिटैल
कुल वैकेंसी- 300
एग्जीक्यूटिव इंजीनियर- 73
एडिशनल एग्जीक्यूटिव इंजीनियर- 154 पद
डिप्टी एग्जीक्यूटिव इंजीनियर- 103
आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग- 800 रुपये
आरक्षित वर्ग- 600 रुपये
और भी है बड़ी खबरे

Facebook


