13 मेगापिक्सल के साथ मार्केट में आया नया स्मार्टफोन, कीमत जान रह जाएंगे दंग
13 मेगापिक्सल के साथ मार्केट में आया नया स्मार्टफोन, कीमत जान रह जाएंगे दंग
नई दिल्ली। स्मार्टफोन की फेहरिश्त में एक और स्मार्ट मोबाइल मार्केट में धूम मचाने को तैयार है। Infinix ने अपना नया स्मार्टफोन स्मार्ट-2 भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस हैंडसेट की शुरुआती कीमत 5,999 रुपये रखी है। कंपनी ने लॉन्च के दौरान इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खूबी डुअल 4G VoLTE की मौजूदगी को बताया है।
स्मार्ट- 2 को भारत में दो वेरिएंट- 2GB रैम/ 16GB स्टोरेज और 3GB रैम /32GB स्टोरेज में उतारा है। इनकी कीमत क्रमश: 5,999 रुपये और 6,999 रुपये रखी गई हैृ। दोनों वेरिएंट्स 10 अगस्त से फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे। ग्राहकों को ये स्मार्टफोन रेड, सिटी ब्लू, सैंडस्टोन ब्लैक और सिरीन गोल्ड कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होगा।
डुअल-सिम, डुअल Volte सपोर्ट वाला Infinix स्मार्ट- 2 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो बेस्ड XOS 3.3.0 पर चलता है। इसमें 18:9 रेश्यो के साथ 5.45-इंच HD+ (720×1440 पिक्सल) फुलव्यू LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 2GB और 3GB रैम ऑप्शन के साथ 1.5GHz क्वॉड-कोर मीडियाटेक MT6739 प्रोसेसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिहाज से इस स्मार्टफोन में 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS/ A-GPS, माइक्रो-USB और एक 3.5mm हेडफोन जैक का सपोर्ट दिया गया है. इस फोन की बैटरी 3050mAh की है।
फोटोग्राफी के सेक्शन की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में PDAF और f/2.0 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यहां LED फ्लैश का सपोर्ट भी मौजूद है। सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में डुअल LED फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


