UP Lekhpal Vacancy Latest Update. Image Source- IBC24 Customized
लखनऊ। UP Lekhpal Vacancy Latest Update यूपी लेखपाल भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने लेखपाल के 7,994 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 29 दिसंबर 2025 से 28 जनवरी 2026 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 28 जनवरी 2026 तय की गई है, जबकि आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 4 फरवरी 2026 होगी।
UP Lekhpal Vacancy Latest Update इस भर्ती के तहत कुल 7,994 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें अनारक्षित वर्ग के लिए 4,165 पद, अनुसूचित जाति के लिए 1,446 पद, अनुसूचित जनजाति के लिए 150 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 1,441 पद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 796 पद आरक्षित हैं। वहीं कुल पदों में से 1,592 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। लेखपाल पद पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का इंटरमीडिएट (12वीं) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार ने पीईटी 2025 परीक्षा में भाग लिया हो। आयु सीमा के अनुसार अभ्यर्थी की उम्र 1 जुलाई 2025 को 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।
भाग एक में इतिहास, भारतीय संविधान, अर्थव्यवस्था, भूगोल, ग्राम्य समाज, समसामयिक घटनाएं, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, डाटा इंटरप्रिटेशन और सामान्य हिंदी, भाग दो में कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी और भाग तीन में उत्तर प्रदेश से संबंधित सामान्य ज्ञान से प्रश्न आएंगे।