कोरोना का खौफ, श्रीलंका दौरे पर हाथ नहीं मिलाएंगे इंग्लैंड के क्रिकेटर

कोरोना का खौफ, श्रीलंका दौरे पर हाथ नहीं मिलाएंगे इंग्लैंड के क्रिकेटर

कोरोना का खौफ, श्रीलंका दौरे पर हाथ नहीं मिलाएंगे इंग्लैंड के क्रिकेटर
Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: March 3, 2020 11:12 am IST

नई दिल्ली। कोरोना वायरस का खौफ अब क्रिकेट के खेल में भी देखा जा रहा है। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने कहा है कि उनके खिलाड़ी कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे के कारण श्रीलंका दौरे पर हाथ नहीं मिलाएंगे। कोरोना वायरस से जुड़े सवाल पर रूट ने ये जवाब दिया है।

पढ़ें- उम्र 70 के पार, देसी अंदाज में दादी की फर्राटेदार अंग्रेजी सुनकर दंग रह जाएंग

इंग्लैंड की टीम दो टेस्ट की सीरीज के लिए श्रीलंका दौरे पर जा रही है। रूट ने कहा कि हाथ मिलाने की जगह खिलाड़ी एक-दूसरे का अभिवादन मुट्ठियां टकराकर करेंगे।

पढ़ें- इमरान की पत्नी के पास हैं 2 जिन्न, पाक टीवी चैनल ने किया था खुलासा,…

हाल में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर पहले टेस्ट से पूर्व और इसके दौरान इंग्लैंड टीम के कई सदस्यों को पेट में तकलीफ और फ्लू की समस्या से जूझना पड़ा था।

 


लेखक के बारे में