बंदर.. मेट्रो के अंदर, यात्री की बगल में बैठकर शीशे से देखता रहा बाहर का नजारा.. सहम कर बैठे रहे यात्री.. वीडियो वायरल
बंदर.. मेट्रो के अंदर, यात्री की बगल में बैठकर शीशे से देखता रहा बाहर का नजारा.. सहम कर बैठे रहे यात्री.. वीडियो वायरल
नई दिल्ली। मेट्रो में शनिवार को एक गजब नजारा दिखाई दिया। दिल्ली मेट्रो के एक कोच में बंदर आ गया। जिसे देख लोग हैरान रह गए। कुछ यात्री डर भी गए। यह बंदर मेट्रो के अंदर कभी टहलता हुआ दिखाई दिया तो कभी यात्रियों की बगल में बैठकर सफर करता हुआ दिखा। मेट्रो के अंदर पहुंचे बंदर का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया है।
बंदर कभी शीशे के अंदर से झांकता है तो कभी इधर-उधर भागता है। वायरल वीडियो में बंदर मेट्रो के अंदर एक यात्री की बगल में बैठ जाता है। यह बंदर कभी उस यात्री के हाथ को पकड़ता है तो कभी शीशे से बाहर को झांकता है।
पढ़ें- 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की पेंशन क…
सोशल मीडिया पर शनिवार को एक वीडियो सामने आया। जिसमें दिल्ली मेट्रो ट्रेन के एक डिब्बे में बंदर को घूमते हुए दिखाया दिया है। ट्विटर पर वीडियो क्लिप में दिखाई दे रहा कि एक एक बंदर पहले घूमता है और अंत में एक कम्यूटर के बगल वाली सीट पर बैठ जाता है।
पढ़ें- मारुति स्विफ्ट को बना डाला लेंबोर्गिनी, स्पोर्ट्स क…
वीडियो में एक व्यक्ति यमुना बैंक स्टेशन कह रहा है। जो दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर पड़ता है। हालांकि दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) इस घटना की पुष्टि नहीं कर रहा है।
पढ़ें- जेपी नड्डा से रमन की होने वाली चर्चा के निकल रहे कई…
वीडियो कब का है, इसकी जानकारी अभी तक नहीं हो पाई है। इस वीडियो को मेट्रो के अंदर सफर कर रहे किसी यात्री ने बनाया है और फिर इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जो अब वायरल हो रहा है।
वीडियो देखें
एक बंदर मेट्रो के अंदर
Free ride for monkey inside Delhi Metro..
No masks needed.. pic.twitter.com/5aQDGftAdF
— मुंबई Matters™✳️ (@mumbaimatterz) June 19, 2021

Facebook


