कोरोना से दहशत, ट्रंप ने नमस्ते कर आयरलैंड के पीएम का किया अभिवादन, बोले- भारत से लौटा हूं..

Ads

कोरोना से दहशत, ट्रंप ने नमस्ते कर आयरलैंड के पीएम का किया अभिवादन, बोले- भारत से लौटा हूं..

  •  
  • Publish Date - March 13, 2020 / 11:17 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:48 PM IST

नई दिल्ली। कोरोना वायरस को वैश्विक महामारी घोषित होने के बाद अब दुनियाभर में इसे लेकर दहशत का माहौल है। लोग कोरोना से बचने विशेष एहतियात बरत रहे हैं। कोरोना के संक्रमण से बचने अब भारतीय संस्कृति को अपनाने लगे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने वाशिंगटन की यात्रा पर आए आयरलैंड के प्रधानमंत्री से हाथ न मिलाकर नमस्कार कर उनका स्वागत किया। 

पढ़ें- इस खिलाड़ी ने कोरोनावायरस का बनाया मजाक, अब खुद हुआ संक्रमित, सामने आया ये वी…

व्हाइट हाउस में दोनों ‘‘नमस्ते” कह कर एक दूसरे का भारतीय परंपरा से अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के चलते यह जरूरी है। ओवल हाउस (अमेरिकी राष्ट्रपति के कार्यालय) में पत्रकारों से पूछा कि वे कैसे एक दसरे का अभिवादन करेंगे, तब ट्रम्प और भारतीय मूल के वराडकर ने हाथ जोड़ कर एक दूसरे को नमस्ते किया।

पढ़ें- कोरोना से कोई नहीं सुरक्षित, अब कनाडा के प्रधानमंत्री की पत्नी भी ह…

ट्रम्प ने कहा, ”मैं हाल में भारत से लौटा हूं और वहां मैं किसी से हाथ नहीं मिलाया और यह आसान था क्योंकि वहां ऐसा ही है। इसके साथ ही उन्होंने दूसरी बार नमस्ते के लिए हाथ जोड़े।

पढ़ें- ग्रैमी पुरस्कार विजेता सिंगर बिली ने लाइव कॉन्सर्ट में उतारे सारे क…

ट्रम्प ने कहा, ”आज हम हाथ नहीं मिलाएंगे। हम एक दूसरे को देख कर कहंगे कि हम क्या करेंगे। आप जानते हैं इससे थोड़ा अजीब एहसास होगा.” जब एक अन्य पत्रकार ने पूछा कि क्या वे हाथ मिलाएंगे, तब वराडकर ने हाथ जोड़कर नमस्ते किया और पत्रकारों को दिखाया कि कैसे वह राष्ट्रपति का अभिवादन करेंगे। ट्रम्प ने भी हाथ जोड़कर नमस्ते किया।