दुबई। अधिकारियों द्वारा इस महीने की शुरुआत में हवाई अड्डे पर लावारिस छोड़़ दिए गए एक नवजात शिशु की मां की पहचान करने की कोशिश में ऑस्ट्रेलिया जाने वाले ‘कतर एयरवेज’ के विमान में सवार महिला यात्रियों की जबरन जांच के मामले में कतर ने बुधवार को माफी मांगी।
पढ़ें- नरवा कार्यक्रम को बड़ी उपलब्धि, वॉटर अवॉर्ड के लिए बिलासपुर और सूरजपुर का चयन
ऑस्ट्रेलिया ने महिला यात्रियों की जबरन जांच की निंदा की। इससे दबाव में आई कतर सरकार ने कहा कि उसने दो अक्टूबर को सिडनी जा रही ‘कतर एयरवेज फ्लाइट 908’ में सवार महिलाओं के साथ हुए बर्ताव की जांच शुरू कर दी है।
पढ़ें- DJ बंद कराने पर भड़के उत्पाती युवक, पथराव के बाद पुलिस ने भांजी जमक..
कतर ने इसपर तत्काल कोई सफाई नहीं दी है कि उसके अधिकारियों ने महिलाओं के जननांगों की अंदरूनी जांच करने का फैसला क्यों किया। मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने इस तरह की बलपूर्वक जांच को यौन हमले के समान बताया है।
पढ़ें- सहायक शिक्षक संघ निकालेगा मौन रैली, वेतन विसंगति समेत कई मांगों को …
कतर के सरकारी संचार कार्यालय ने बुधवार तड़के एक बयान जारी किया था कि अधिकारियों को कचरे के अंदर ‘‘प्लास्टिक बैग’’ में एक नवजात बच्चा मिला है।