दुनिया में सबसे ज्यादा शादी करने वाला शख्स! 27 राज्य और 14 देशों का दामाद! 32 साल में की 105 शादियां, नहीं लिया किसी से तलाक

The most married man in the world: विगलियोटो ने 1949 से 1981 के बीच 104-105 महिलाओं से शादी की थी, उसकी कोई भी पत्नी एक दूसरे को नहीं जानती थी। यहां तक कि वो विगलियोटो के बारे में भी काफी कम जानती थीं। ऐसा कहा जाता है कि उसने अमेरिका के 27 अलग-अलग राज्यों और 14 अन्य देशों में ये शादियां कीं है।

दुनिया में सबसे ज्यादा शादी करने वाला शख्स! 27 राज्य और 14 देशों का दामाद! 32 साल में की 105 शादियां, नहीं लिया किसी से तलाक
Modified Date: April 7, 2023 / 05:54 pm IST
Published Date: April 7, 2023 5:54 pm IST

The most married man in the world: नई दिल्ली। आज हम आपको ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने सबसे ज्यादा शादी करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उसने 100 से ज्यादा महिलाओं के साथ शादी की है। ये शादियां 1949 से 1981 के बीच हुईं है। हैरानी की बात ये है कि शादियां बिना तलाक लिए की गईं है।

The most married man in the world!: गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने इसका एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है, इसमें जियोवन्नी विगलियोटो (Giovanni Vigliotto) की कहानी बताई गई है। जिसमें बताया गया है कि उसका असली नाम जियोवन्नी विगलियोटो नहीं था, लेकिन आखिरी पत्नी से शादी करने के दौरान भी उसने यही नाम इस्तेमाल किया। वो 53 साल की उम्र में पकड़ा गया था।

बाद में उसने दावा किया कि उसका जन्म इटली के सिसिली में 3 अप्रैल, 1929 को हुआ, तब उसने अपना असली नाम निकोलई पेरूस्कोव बताया। हालांकि बाद में एक प्रॉसीक्यूटर की तरफ से कहा गया कि उसका असल नाम फ्रेड जिप है और जन्म 3 अप्रैल, 1936 को न्यूयॉर्क में हुआ था।

पहली डेट पर ही कर देता था प्रपोज

विगलियोटो ने 1949 से 1981 के बीच 104-105 महिलाओं से शादी की थी, उसकी कोई भी पत्नी एक दूसरे को नहीं जानती थी। यहां तक कि वो विगलियोटो के बारे में भी काफी कम जानती थीं। ऐसा कहा जाता है कि उसने अमेरिका के 27 अलग-अलग राज्यों और 14 अन्य देशों में ये शादियां कीं है। हर बार वो फर्जी पहचान के साथ ऐसा करता था। सभी महिलाओं से वे चोर बाजार में मिलता था और पहली डेट पर ही प्रपोज कर देता था। शादी होने के बाद वो अपनी पत्नी के पैसे और बाकी कीमती सामान लेकर भाग जाता था।

अपना सारा सामान लेकर मेरे पास आ जाओ

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की वेबसाइट के अनुसार, वो महिलाओं से कहता था कि मैं काफी दूर रहता हूं और इसलिए अपना सारा सामान लेकर मेरे पास आ जाओ। और जब महिलाएं सारा सामान पैक कर लेती थीं, तो विगलियोटो ट्रक में उनका सामान भरकर भाग जाता था। फिर वो दोबारा नजर ही नहीं आता था, वो सारा चोरी का सामान चोर बाजार में बेच देता था। यहीं से वो दूसरी महिलाओं को शिकार बनाता था।

कैसे पकड़ा गया शख्स?

उसके खिलाफ कई शिकायतें होने के बावजूद वो भागने में कामयाब हो जाता, हालांकि उसकी आखिरी शिकार बनी महिला ने उसे अमेरिका के फ्लोरिडा में धर दबोचा। इस महिला का नाम शारोन क्लार्क था और ये इंडियाना के चोर बाजार में मैनेजर का काम करती थी।

यहां अधिकारियों ने विगलियोटो को 28 दिसंबर, 1981 को पकड़ा। इसके बाद उसके खिलाफ जनवरी 1983 में मुकदमा शुरू हुआ। उसे कुल 34 साल जेल की सजा हुई। इसके साथ ही उस पर 336,000 डॉलर का जुर्माना लगा। उसने अपनी जिंदगी के आखिरी 8 साल एरिजोना स्टेट की जेल में बिताए। उसकी 61 साल की उम्र में ब्रेन हेमरेज की वजह से 1991 में मौत हो गई थी।

read more: बढ़ाई जा सकती है आरकैप समाधान प्रक्रिया की समयसीमा

read mroe:  भाजपा नेत्री के बेटे पर बम से हमला, अज्ञात बाइक सवार युवकों ने दिया वारदात को अंजाम


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com