Aaj ka Mausam: भोपाल। MP Weather Update तपती गर्मी के बाद आखिरकार मानसून ने मध्यप्रदेश में दस्तक दे ही दी। खरगोन, बड़वानी, बुरहानपुर में मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, अगले दो दिन में इंदौर संभाग को ये पार करेगा।
बता दें कि, मानसून दक्षिण-पश्चिम हिस्से से मध्य प्रदेश की सीमा में आया है। खरगोन जिले से मानसूनी बारिश की शुरुआत होगी। अगले 24 घंटों में इंदौर संभाग के धार, खंडवा और बुरहानपुर जैसे जिलों में मानसून के सक्रिय होने की पूरी संभावना IMD ने जताई है।
आज भोपाल, रायसेन, उज्जैन, देवास, शाजापुर, नीमच, मंदसौर, रीवा, सतना, उमरिया, कटनी, जबलपुर, पन्ना, सागर, दमोह, छतरपुर और टीकमगढ़ में 40-50 किमी/घंटा की तेज हवाओं के साथ बारिश और गरज-चमक की संभावना है।