CG Me Barish ka Alert: छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे रहे सावधान, दुर्ग-बिलासपुर समेत 14 जिलों में गरज-चमक के साथ होगी झमाझम बारिश, IMD का अलर्ट

CG Me Barish ka Alert: छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे रहे सावधान, दुर्ग-बिलासपुर समेत 14 जिलों में गरज-चमक के साथ होगी झमाझम बारिश, IMD का अलर्ट

CG Me Barish ka Alert: छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे रहे सावधान, दुर्ग-बिलासपुर समेत 14 जिलों में गरज-चमक के साथ होगी झमाझम बारिश, IMD का अलर्ट

CG Me Barish ka Alert: छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे रहे सावधान, दुर्ग-बिलासपुर समेत 14 जिलों में गरज-चमक के साथ होगी झमाझम बारिश, IMD का अलर्ट /image: AI Generated

Modified Date: July 12, 2026 / 07:50 am IST
Published Date: July 12, 2026 7:49 am IST
HIGHLIGHTS
  • IMD ने अगले 48 घंटे तक छत्तीसगढ़ के 14 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई है
  • रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरिया, कोरबा, जशपुर, रायगढ़ समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी
  • सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सामान्य से लगभग 199% अधिक बारिश दर्ज, जबकि सुकमा और मोहला-मानपुर में अब भी कम वर्षा हुई है

रायपुर। CG Me Barish ka Alert: छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से विभिन्न हिस्सों में हुई बारिश ने लोगों और किसानों को बड़ी राहत दी है। लेकिन कई जिलों में बारिश से नदी नालें उफान पर हैं। इस बीच मौसम विभाग ने बड़ी चेतावनी जारी की है। IMD ने अगले दो दिन तक प्रदेशभर में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है।

इन जिलों में होगी बारिश

CG Me Barish ka Alert मौसम विभाग के मुताबिक, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरिया, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जशपुर, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, मुंगेली, कबीरधाम, बेमेतरा, राजनांदगांव और कांकेर सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की भी संभावना है।

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में रिकॉर्ड तोड़ वर्षा

छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, राज्य में 1 जून से 10 जुलाई 2026 तक औसत रूप से कुल 256.0 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है, जो कि इस अवधि की सामान्य औसत वर्षा (287.4 मि.मी.) का 89.1 प्रतिशत है। आज (10 जुलाई) राज्य में औसतन 7.0 मि.मी. बारिश रिकॉर्ड की गई है। राज्य के अलग-अलग जिलों में मानसून का मिजाज काफी असमान बना हुआ है। जहां कुछ जिलों में उम्मीद से दोगुनी बारिश हो चुकी है, वहीं कुछ जिलों में अब भी अच्छी बारिश का इंतजार है।

’सारंगढ़-बिलाईगढ़ में रंग हरा: सामान्य से 198.9 प्रतिशत अधिक बरसे बदरा’

CG Me Barish ka Alert आंकड़ों के मुताबिक, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला बारिश के मामले में प्रदेश में सबसे आगे चल रहा है। यहाँ अब तक 465.3 मि.मी. बारिश हो चुकी है, जो इसकी औसत वर्षा (233.9 मि.मी.) का 198.9ः है। इसके अलावा बलरामपुर (132.2प्रतिशत), सक्ती (123.1प्रतिशत), दंतेवाड़ा (119.9प्रतिशत), और रायपुर (118.3प्रतिशत) में भी सामान्य से काफी अधिक वर्षा दर्ज की गई है, जिससे इन क्षेत्रों के जलाशयों और खेतों में भरपूर पानी दिखाई दे रहा है।

’सुकमा और मोहला-मानपुर में सामान्य से आधी बारिश’

दूसरी तरफ, दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में मानसून की बेरुखी साफ नजर आ रही है। सुकमा जिले में अब तक के औसत (429.6 मि.मी.) के मुकाबले महज 220.6 मि.मी. (51.4प्रतिशत) ही पानी गिरा है। इसी तरह मोहला-मानपुर-अं.चौकी में अब तक केवल 54.7 प्रतिशत बारिश दर्ज की गई है।

’रायपुर में थमीं बूंदें, फिर भी कोटा पूरा,  बिलासपुर-बस्तर को अब भी अच्छी झड़ी का इंतजार’

छत्तीसगढ़ में मानसून के इस दौर में जिलों के बीच बारिश का एक दिलचस्प उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अगर राजधानी रायपुर की बात करें, तो आज यहाँ मौसम साफ रहा और बादलों ने शून्य का आंकड़ा दिखाया। इसके बावजूद सामान्य औसत बारिश के कोटे को पार करते हुए 118.3 प्रतिशत (296.9 मि.मी.) की शानदार बढ़त बनाए हुए है। इसी तरह दुर्ग जिले में भी आज 3.2 मि.मी. की हल्की बौछारें ही पड़ीं, लेकिन यहाँ अब तक हुई 281.4 मि.मी. कुल वर्षा ने जिले को औसत के मुकाबले 111.4 प्रतिशत के साथ सुरक्षित जोन में ला खड़ा किया है।

CG Me Barish ka Alert दूसरी ओर, प्रदेश के अन्य संभागों और जिलों में मानसून की रफ्तार अभी थोड़ी धीमी है। आज जशपुर में झमाझम 17.4 मि.मी. पानी गिरा, जिसने यहाँ अब तक की कुल वर्षा को 227.9 मि.मी. (76.6 प्रतिशत) तक पहुंचा दिया है। न्यायधानी बिलासपुर और आदिवासी अंचल बस्तर में आज क्रमशः 5.5 मि.मी. और 8.1 मि.मी. बारिश दर्ज की गई, जिससे दोनों ही जिलों का ग्राफ अपनी सामान्य औसत वर्षा के करीब 79.1 प्रतिशत और 78.4 प्रतिशत के आसपास मंडरा रहा है। इन सब के बीच सरगुजा जिले में 7.2 मि.मी. पानी गिरने के बाद भी कुल वर्षा का आंकड़ा महज 136.5 मि.मी. तक ही पहुंच पाया है, जो कि इसकी सामान्य औसत बारिश का सिर्फ 65 प्रतिशत है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.