Chhattisgarh Weather Alert: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, आज कई इलाकों में होगी बारिश! मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Ads

Chhattisgarh Weather Alert: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, आज कई इलाकों में होगी बारिश! मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Chhattisgarh Weather Alert | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना
  • लू और अंधड़ का अलर्ट
  • तापमान में गिरावट: 2-4 डिग्री तक राहत मिल सकती है।

रायपुर: Chhattisgarh Weather Alert पूरा भारत इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। नौतपा के दौरान आसमान से बरस रही आग ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। (Heatwave News) सुबह होते ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर शुरू हो जा रहा है। कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है। वहीं बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहां भी लोग भीषण गर्मी से परेशान हो चुके हैं, लेकिन इसी बीच राहतभरी खबर सामने आई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है, इस दौरान कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

अंधड़ और बारिश की चेतावनी

Chhattisgarh Weather Alert मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में प्री-मानसून (Chhattisgarh me Monsoon Kab Aayega) गतिविधियां शुरू होंगी, जिसके चलते कई इलाकों में अंधड़ और हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। हालांकि इससे गर्मी से पूरी राहत मिलने के आसार नहीं हैं। गुरुवार को भी गर्म हवाओं और उमस ने लोगों की परेशानी कम नहीं होने दी। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के सभी 33 जिलों में पारा 40 डिग्री के पार बना हुआ है।

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू चलने की चेतावनी दी है। इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज अंधड़ चलने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 29 मई से शुरू होने वाली प्री-मानसून बारिश से लोगों को हल्की राहत जरूर मिलेगी, तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट भी दर्ज की जा सकती है।

इन्हें भी पढ़ें:-

नौतपा क्या है?

नौतपा गर्मी के 9 दिन होते हैं जब सूर्य की किरणें सीधी पड़ती हैं और तापमान अधिकतम स्तर पर पहुँच जाता है।

छत्तीसगढ़ में कब बारिश होगी?

29 मई से प्री-मानसून गतिविधियों के तहत हल्की बारिश की संभावना है।

राजधानी रायपुर का तापमान कितना है?

गुरुवार को 44.5°C दर्ज किया गया।