CG Weather Update Today: प्रदेश के इन जिलों में पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड, कई इलाकों में चलेगी शीत लहर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
CG Weather Update Today: मौसम विभाग ने ठंड को ले कर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है।

CG Weather Update Today/Image Credit: IBC24
- छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ समय से कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
- मौसम विभाग ने ठंड को ले कर येलो अलर्ट जारी किया है।
- मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है।
CG Weather Update Today: रायपुर: छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ समय से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 10 डिग्री से भी कम हो गया है। उत्तर-पूर्वी दिशा से आ रही शुष्क और ठंडी हवाओं का असर पूरे प्रदेश में दिख रहा है। राजधानी रायपुर में भी इस साल कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजधानी रायपुर समेत कई अन्य जिलों में घना कोहरा छा रहा है और पूरे दिन ठंड का एहसास हो रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने ठंड को ले कर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है।
इन जिलों में शीत लहर का अलर्ट जारी
CG Weather Update Today: मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण छत्तीसगढ़ में मौसम में लगातार बदलाव हो रहे हैं। मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर, सरगुजा, राजनांदगाव, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर कोरिया, मनेंद्रगढ़, चिरमिरी, भरतपुर, जशपुर, सूरजपुर और बलरामपुर जिले में शीत लहर चलने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने इन जिलों में शीत लहर चलने की संभावना जताई गई है जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया हैं। वहीं राजधानी रायपुर में भी अब कड़ाके ठंड महसूस हो रही है। राजधानी रायपुर समेत आस-पास के इलाकों में सुबह से कोहरा छाने के साथ-साथ कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लोग बिना गरम कपड़ो के घर से नहीं निकल पा रहे हैं।
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
CG Weather Update Today: मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में बीते कुछ दिनों में औसतन तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है और आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग का कहना है कि, अगले कुछ दिनों में उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Sai Cabinet Meeting Today: सीएम विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक आज, बिजली बिल हाफ सहित कई अहम फैसले पर लग सकती है मुहर, देखें आज का एजेंडा
- Bihar Assembly Election Result News Today: अब की बार बिहार में किसकी सरकार? आज खुलेगा किस्मत का ताला, सुबह 8 बजे से शुरू होगी वोटों की गिनती
- UP Road Accident News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, मौके पर हुई पति-पत्नी की मौत
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: Cold wave alert issued in more than 10 districts of Chhattisgarh
Aaj ka Mausam
और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm