CG Weather Update Today: प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी, राजधानी समेत इन जिलों में लोगों की हालत हो रही ख़राब, मौसम विभाग ने जारी किया चौंकाने वाला अलर्ट
CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
CG Weather Update Today/ image source: ibc24 file image
- रायपुर समेत प्रदेशभर में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
- रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ है।
- मौसम विभाग ने 27 अप्रैल तक छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।
CG Weather Update Today: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में फ़िलहाल तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। वहीं मौसम विभाग की तरफ से जारी की गई चेतावनी ने लोगों की चिंता को और बढ़ा दिया है। दरअसल, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है।
ये जिला रहा सबसे गर्म
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। (CG Weather Update Today) प्रदेश के सबसे गर्म जिले की बात करें तो राजनांदगांव 44.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। वहीं रायपुर जिले में भी 42 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में सबसे कम तापमान 20.5 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
CG Weather Update Today: मौसम विभाग ने तापमान में बढ़ोतरी का अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 48 घंटों में तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी की संभावना है। (CG Weather Update Today) वहीं मौसम विभाग ने 27 अप्रैल तक छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में हीटवेव का अलर्ट भी जारी किया है। वहीं लगातर बढ़ रही गर्मी के बीच राजधानी रायपुर में भी गर्मी का असर तेज हो रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि, आने वाले दिनों में रायपुर में पारा 44 तक पहुंच सकता है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Gold Rate 26 April 2026: आम जनता को बड़ी राहत! शादी सीजन में 1740 रुपये सस्ता हुआ सोना, जानें आज क्या है एक तोला गोल्ड का नया रेट?
- MPPSC Exam 2026: MPPSC राज्य सेवा 2026 की परीक्षा आज, दो पालियों में होगा आयोजन, AI के जरिए होगी निगरानी
- Petrol Diesel Price Today 26 April 2026: बस-ट्रक मालिकों को बड़ा झटका, 20 रुपए से ज्यादा महंगा हुआ डीजल, जानिए अब एक लीटर का क्या रेट

Facebook


