CG Weather Update Today: बढ़ती ठंड के बीच छत्तीसगढ़ के इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Ads

CG Weather Update Today: बढ़ती ठंड के बीच छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

  •  
  • Publish Date - October 14, 2025 / 07:44 AM IST,
    Updated On - October 14, 2025 / 07:47 AM IST

CG Weather Update Today/Image Credit: IBC24 File Photo

HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ में अब ठंड ने दस्तक देना शुरू कर दिया है।
  • रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में बीते दिनों जमकर बारिश हुई है।
  • मौसम विभाग ने प्रदेश के 12 जिलों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

CG Weather Update Today: रायपुर: छत्तीसगढ़ में अब ठंड ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। ठंड की दस्तक के साथ एक बार फिर मौसम का मिजाज भी बदला हुआ नजर आ रहा है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में बीते दिनों जमकर बारिश हुई है। बारिश होने के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बढ़ती ठंड के बीच छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 12 जिलों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें: Jansuraj Candidate List: तेजस्वी के खिलाफ राघोपुर से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर?.. जनसुराज ने जारी की 65 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, देखें नाम..

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

CG Weather Update Today: मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, सक्ती, बलौदाबाजार, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर-चांपा समेत 12 जिलों में बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार मानसून छत्तीसगढ़ में सामान्य से अधिक सक्रिय है, जिसके कारण राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। वहीं मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर में बारिश के साथ-साथ दिन भर घने बदल छाए रहने की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें: Janjgir-Champa Crime News: युवती से दुष्कर्म करने वाला झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर मिटाई थी हवस

जनता को बरतनी होगी सावधानी

CG Weather Update Today: वहीं, मौसम विभाग ने जनता से सावधानी बरतने की बात कही है। मौसम विभाग ने इतना ही नहीं बारिश के समय बिना आवश्यक कार्य के घर से बाहर ना निकलने की अपील की है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यदि अगले 5 से 7 दिनों तक हवा का रुख उत्तर-पश्चिमी नहीं होता है तो इस बार मानसून की विदाई लगभग 20 अक्टूबर के आसपास ही हो पाएगी।