Weather Update: कड़ाके की ठंड के बीच फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले ​3 दिनों तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जताई संभावना

Ads

Weather Update Tomorrow: कड़ाके की ठंड के बीच फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले ​3 दिनों तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जताई संभावना

  •  
  • Publish Date - January 7, 2026 / 10:05 PM IST,
    Updated On - January 7, 2026 / 10:05 PM IST

Rajasthan Weather Update/ IBC24

HIGHLIGHTS
  • केरल में अगले 3 दिन जोरदार बारिश का अलर्ट
  • तमिलनाडु में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा
  • अरुणाचल प्रदेश और कर्नाटक में भारी बारिश और तेज़ हवा का पूर्वानुमान

नई दिल्ली: Weather Update Tomorrow देश के कई राज्यों में इन दिनों कड़ाके की ठंड लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। कहीं शीतलहर का प्रकोप है तो कहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। कई हिस्सों में लोग रात तो रात दिन में भी अब गर्म कपड़े पहन रहे हैं। तो वहीं दूसरी ओर कई हिस्सों में अभी भी बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने कई हिस्सों में 3 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट किया है।

Weather Update News केरल में कैसा रहेगा मौसम का अंदाज़?

सबसे पहले मानसून केरल में ही दस्तक दी थी लेकिन अभी भी यहां बारिश का सिलसिला जारी है। अब केरल में मौसम का अंदाज़ फिर बदल गया है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि केरल में अगले 3 दिन कई जिलों में जोरदार बारिश होगी।

तमिलनाडु में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

बात करें तमिलनाडु की तो यहां मानसून के दौरान अच्छा बारिश हुई है। जिसके बाद अभी यहां बारिश पर ब्रेक नहीं लगा है। मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक कई हिस्सों में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इन राज्यों में होगी जोरदार बारिश

आपको बता दें कि देश के कई हिस्सों में अभी भी बारिश का दौर जारी है। ऐसे में मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश और कर्नाटक में अगल 3 दिनों तक भारी बारिश संभावना जताई है। इस दौरान तेज़ हवा चलने का भी अलर्ट है।

इन्हें भी पढ़े:-

केरल में मौसम कैसा रहेगा?

अगले 3 दिनों तक कई जिलों में जोरदार बारिश होगी।

तमिलनाडु में क्या स्थिति है?

यहां भी अगले 3 दिनों तक झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

किन अन्य राज्यों में बारिश होगी?

अरुणाचल प्रदेश और कर्नाटक में भारी बारिश और तेज़ हवा की संभावना है।