MP Heat wave Alert: भीषण गर्मी की चपेट में पूरा प्रदेश, मौसम विभाग इन जिलों में जारी किया हीट वेव का अलर्ट, लोगों से की ये अपील

MP Heat wave Alert: भीषण गर्मी की चपेट में पूरा प्रदेश, मौसम विभाग इन जिलों में जारी किया हीट वेव का अलर्ट, लोगों से की ये अपील

MP Heat wave Alert: भीषण गर्मी की चपेट में पूरा प्रदेश, मौसम विभाग इन जिलों में जारी किया हीट वेव का अलर्ट, लोगों से की ये अपील

MP Heat wave Alert | Photo Credit: IBC24

Modified Date: April 29, 2026 / 09:17 am IST
Published Date: April 29, 2026 9:17 am IST
HIGHLIGHTS
  • मध्यप्रदेश में तापमान 44 डिग्री तक पहुंचा
  • कई जिले हीट वेव की चपेट में
  • छिंदवाड़ा, खजुराहो और नौगाँव में हीट वेव अलर्ट जारी

भोपाल: MP Heat wave Alert अप्रैल का महीना अब खत्म होने वाला है, तो वहीं दूसरी ओर भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। महीने भर में तापमान तेजी से बढ़ गया है, जिससे लोगों का हाल बेहाल हो गया है। दोपहर के समय लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। बात करें मध्यप्रदेश की तो यहां मौसम में गर्मी ने पूरी तरह आक्रामक रुख अपना लिया है। तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया है। जिससे प्रदेश के कई इलाके ‘हीट जोन’ में बदलने लगे हैं।

भीषण गर्मी की चपेट में पूरा प्रदेश

MP Weather Update Today मौसम विभाग ने बढ़ते तापमान को देखते हुए आज 3 जिलों में ​हीट वेव का अलर्ट जारी कर दिया है। जिनमें छिंदवाड़ा,खजुराहो (छतरपुर),नौगाँव (छतरपुर) शामिल है। बात करें जिले की तो सबसे गर्म खजुराहों रहा है। वहीं मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर में घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है।

दिन का पारा 40 से 43 डिग्री सेल्सियस ने बीच

आपको बता दें कि प्रदेश में दोपहर होते ही दिन का पारा अधिकतर जिलों में 40 से 43 डिग्री सेल्सियस ने बीच पहुंच जाता है। प्रदेशभर में खजुराहों में पारा 44.8 डिग्री दर्ज किया गया और सबसे कम पंचमढ़ी में 35.0°C दर्ज किया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।