Zomato CoD Charges: खाना ऑर्डर करने से पहले जान लें ये बात! Zomato पर कैश से पेमेंट करने पर बढ़ सकता है आपका बिल, जानिए वजह
Zomato CoD Charges: जोमैटो पर कैश ऑन डिलीवरी से खाना मंगाना अब थोड़ा महंगा पड़ सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी कैश पेमेंट वाले ऑर्डर पर अतिरिक्त शुल्क ले रही है। यह चार्ज कम से कम 5 रुपये और कुछ जगहों पर 20 रुपये तक हो सकता है, जिससे ग्राहकों की जेब पर भारी पड़ेगा।
(Zomato CoD Charges/ Image Credit: AI-generated)
- Zomato के कुछ Cash on Delivery ऑर्डर पर अतिरिक्त शुल्क लग रहा है।
- CoD चार्ज कम से कम ₹5 बताया जा रहा है।
- कुछ जगहों पर यह शुल्क करीब ₹20 तक पहुंच रहा है।
बिजनेस: Zomato CoD Charges: अगर आप जोमैटो से खाना मंगाते समय ऑनलाइन भुगतान के बजाय कैश ऑन डिलीवरी चुनते हैं तो अब आपको अतिरिक्त पैसे चुकाने पड़ सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक Zomato ने कुछ Cash on Delivery यानी CoD ऑर्डर पर अलग से शुल्क लेना शुरू किया है। बताया जा रहा है कि यह चार्ज कम से कम 5 रुपये है, जबकि कुछ जगहों पर ग्राहकों से करीब 20 रुपये तक लिए जा सकते हैं। जिससे अब ऑनलाइन के बजाय कैश पेमेंट (Zomato CoD Charges) करते है तो आपको ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है।
खाने के बिल में पहले से जुड़ते हैं कई चार्ज
Zomato पर ऑर्डर करते समय ग्राहक को सिर्फ खाने की कीमत ही नहीं देनी होती। बिल में डिलीवरी चार्ज, प्लेटफॉर्म फीस, खाने के सामान पर GST और डिलीवरी पार्टनर फीस पर लागू GST जैसे शुल्क शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा रेस्टोरेंट पैकिंग चार्ज भी कुछ ऑर्डर में जोड़ा जाता है। अब यदि Cash on Delivery पर अतिरिक्त शुल्क (Zomato CoD Charges) भी लगाया जाता है तो ऑनलाइन पेमेंट की तुलना में कैश से ऑर्डर करना थोड़ा महंगा पड़ सकता है। हालांकि, हर ऑर्डर पर लगने वाले शुल्क की राशि अलग हो सकती है।
पहले भी बढ़ा चुकी है प्लेटफॉर्म फीस
Zomato ने अपनी कमाई बढ़ाने के लिए इस साल मार्च में प्लेटफॉर्म फीस में भी बदलाव किया था। इसे 12.50 रुपये से बढ़ाकर 14.90 रुपये किया गया था। फिलहाल कंपनी के मोबाइल ऐप पर प्लेटफॉर्म फीस 14.99 रुपये दिखाई जा रही है, जिस पर GST अलग से लागू होता है।
Swiggy और Zepto पर क्या स्थिति है?
Zomato के मुकाबले Swiggy की ओर से Cash on Delivery के लिए अलग शुल्क लगाए जाने की ऐसी शुरुआत की खबर सामने नहीं आई है। दूसरी ओर क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म Zepto को लेकर कुछ ग्राहकों ने कैश पेमेंट वाले ऑर्डर पर 25 रुपये तक अतिरिक्त शुल्क लगने की बात कही है। हालांकि, Zomato के नए CoD चार्ज को लेकर कंपनी (Zomato CoD Charges) की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इसलिए इस शुल्क को लेकर अंतिम स्थिति स्पष्ट होने के लिए कंपनी की आधिकारिक जानकारी का इंतजार करना होगा।
इन्हें भी पढ़ें:
- SS Retail IPO GMP: लिस्टिंग से पहले ही मालामाल करने वाला संकेत! 100 रुपये से ज्यादा GMP वाले IPO पर इस तारीख से लगा सकेंगे दांव
- Mahila aur Premi Sex Karte Pakdaaye: पड़ोसी के साथ बिना कपड़ों के इश्क फरमा रही थी मां, बेटे ने देख लिया फिर…प्रेमी के साथ मिलकर खौफनाक वारदात को दिया अंजाम
- AAP Social Media Coordinator List: आप पार्टी ने 21 राज्यों में की सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटरों की नियुक्ति, छत्तीसगढ़ में इस दिग्गज नेता को मिली जिम्मेदारी, देखें एमपी-यूपी में किन नेताओं को मिली कमान

Facebook


