Reported By: Sakshi Tripathi
,MP Weather Today | Photo Credit: IBC24
भोपाल: MP Weather Today अप्रैल का महीना शुरू होते ही भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। महीने के पहले ही हफ्ते में तापमान तेजी से बढ़ गया है, जिससे लोगों का हाल बेहाल हो गया है। दोपहर के समय लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। बात करें मध्यप्रदेश की तो यहां मौसम में गर्मी ने पूरी तरह आक्रामक रुख अपना लिया है। तापमान 41 डिग्री के पार पहुंचते ही प्रदेश के कई इलाके ‘हीट जोन’ में बदलने लगे हैं।
MP Weather Today मौसम विभाग ने प्रदेशभर में लू का अलर्ट जारी किया है। खासतौर पर भोपाल, जबलपुर, इंदौर और ग्वालियर जैसे बड़े शहरों में तेज गर्मी पड़ने के आसार हैं। 16 मार्च से प्रदेश भर में हिट वेव चलने के अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, सीधी, धार, सिंगरौली, मंडला और बालाघाट जैसे जिलों में भी लू चलने की संभावना जताई गई है।
– दिनभर पर्याप्त पानी पिएं
– दोपहर में धूप से बचें
– हल्के और सूती कपड़े पहनें
– बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखें
– बाहर निकलते समय सिर और चेहरे को ढककर रखें